मेरठ-बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल पर चार दिन पहले टूटी एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जुट गए हैं। लेकिन मंगलवार को भी गंगा के कटान के चलते कार्य प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्य कछुआ गति से चल रहा है। कहा कि एक सप्ताह में भी पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण एक सप्ताह पूर्व गंगा पुल के अंतिम पिलर पर चांदपुर की ओर कटान शुरू हो गया था। जिसके कारण शनिवार को गंगा की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिस कारण पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।