कलक्ट्रेट पहुंचते किसान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं किसानों का कहना है कि बिजली अधिकारी उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं। बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने से नाराज किसान एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसान बेरिकैडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट में पहुंच गए। जहां किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों के निदान को लेकर प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया। धरने पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों को बिना मीटर के ही बिल देना है, तो अपने हकों के लिए लड़ना होगा।