फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णा में कान्हा संग रास रचाएंगी मेरठ की राधा, अमर उजाला से साझा की किरदार की पूरी कहानी

Wed, 06 May 2020 02:17 AM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ की बेटी श्वेता ने निभाया राधा का किरदार - फोटो : अमर उजाला
रामायण के राम अरुण गोविल, मंदोदरी बनीं अपराजिता भूषण के बाद अब मेरठ की बेटी श्वेता चौधरी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। दूरदर्शन पर रविवार से प्रारंभ हुए धारावाहिक श्रीकृष्णा में राधा का किरदार मेरठ निवासी श्वेता ने ही निभाया है। वह कन्हैया के साथ रास रचाकर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी। उन्होंने अमर उजाला से साझा की अपने किरदार की पूरी कहानी, आगे पढ़िए-
विज्ञापन

2 of 8
श्रीकृष्णा का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल श्री कृष्णा में श्वेता कृष्ण के साथ कई लीलाएं करती हैं। मधुबन में नृत्य करती हैं, उनके साथ प्रेम करती हैं, उनकी बांसुरीं चुराती हैं। वह बताती हैं कि सीरियल में सारे सीन मेरे लिए न भूलने वाले हैं। लेकिन एक दृश्य जब कृष्ण को राधा, राधा बनाती हैं वह सबसे भावुक करने वाला दृश्य है। उसके साथ जो गीत बजता है आजा रे कन्हैया तोहे राधा बना दूं, मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। कृष्ण जब वृंदावन छोड़कर जा रहे हैं तो वह दृश्य भी दिल को छू जाता है। तब में सच में बहुत रोई थी। वो दृश्य आज भी दिल को छू जाता है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती।
विज्ञापन

3 of 8
राधा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि स्वप्निल जोशी कृष्ण की भूमिका में हैं, उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। रामानंद सागर के साथ काम करने का अवसर मुझे मिला यह मेरे लिए गौरव की बात है।

4 of 8
राधा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा 27 साल बाद सीरियल का पुन: प्रसारण हो रहा है, उस जमाने में तो प्रचार-प्रसार नहीं मिलता था, लेकिन आज धारावाहिक फिर से शुरू हुआ है अच्छा लग रहा है। लोग जानेंगे कि मैं मेरठ की बेटी हूं।
विज्ञापन

5 of 8
श्रीकृष्णा का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया
इतने साल बाद पुन: प्रसारण से खुशी
श्वेता ने बताया कि धारावाहिक जुलाई 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। 156 एपिसोड में यह धारावाहिक प्रसारित हुआ। प्रति रविवार सुबह नौ बजे आता था, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जन्म से उनकी पूरी यात्रा का वर्णन है। धारावाहिक को रामायण और महाभारत की तरह ही दर्शकों में काफी पसंद किया गया था। आज 27 वर्षों बाद पुन: प्रसारण हुआ है काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन

6 of 8
अपने पिता राकेश रस्तोगी के साथ श्वेता चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्णा के बाद छोड़ा शहर
श्वेता के पिता राकेश रस्तोगी, मम्मी करुणा रस्तोगी मेरठ में ही रहते हैं। भाई गौरव रस्तोगी श्वेता के साथ मुंबई रहता है। राकेश बताते हैं कि श्वेता का जन्म बरेली में हुआ था, लेकिन बाद में हम मेरठ में बस गए। आबूलेन के पास हमारा घर था। मेरी बहन प्रभात नगर में रहती हैं। श्वेता की पढ़ाई कुछ दिनों गुरु तेग बहादुर स्कूल में भी हुई। उसके घर का नाम चीना है। श्री कृष्णा सीरियल में राधा की भूमिका मिलने के बाद ही वह मुंबई चली गई। उसके बाद समय-समय पर मेरठ आती रही। अब पूरी तरह श्वेता मुंबई में ही सेटल है। कभी कभी हमसे मिलने आती है।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीकृष्णा का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया
कई सीरियल, फिल्मों में किया काम
चार साल की उम्र से ही श्वेता सीरियल में आने लगीं। खून भरी मांग में रेखा की बेटी, परिंदा, किशन कन्हैया, इंटरनेट वाला लव, भाई भैया और ब्रदर, केसर, राखी, वो रहने वाली महलों की, जाने अनजाने, तुझ पर दिल कुर्बान, थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान, ब्रिज को बिरजू, जप तप व्रत, गणेश लीला, ओम नमो नारायण, लक्ष्मी, जय हनुमान, श्री गणेश, सरस्वती, चांद सितारे, खुदगर्ज आदि फिल्मों व धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीकृष्णा का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कई फिल्मों में उन्होंने अभिनेत्रियों के बचपन का किरदार निभाया है, इसलिए उन्हें बेबी श्वेता के नाम से भी जाना जाता है। 90 के दशक की सभी हिट फिल्मों में श्वेता ने किरदार निभाया है। अभिनेत्री के साथ वह एक अच्छी क्लासिकल नृत्यांगना भी हैं। फिल्म खुदगर्ज में वह शत्रुघ्न सिन्हा और जितेंद्र की बहन के रोल में थीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें