फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी से बिगड़ा माहौल, पुलिस पर जमकर पथराव, लाठीचार्ज की Live तस्वीरें

Sat, 02 Dec 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। महापौर बसपा का बनने की खुशी में समर्थक बेकाबू हो गए। बसपा समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंके तो पुलिस ने जवाब में लाठी चलाईं। आरएएफ ने भी खूब लाठी भांजी। किसके आदेश पर लाठीचार्ज हुआ, इसकी जांच एसएसपी ने कराने की बात कही है। एसएसपी ने पुलिस फोर्स से मौके पर पूछा कि किसने लाठीचार्ज करने की बात कही तो पुलिस अफसरों व आरएएफ ने चुप्पी साध ली। एसएसपी ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

2 of 14
बखेड़ा - फोटो : अमर उजाला
कताई मिल के पास जिस समय बखेड़ा हुआ, भीड़ को समझाने या संभालने की कोशिश करने के बजाय लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि बसपा समर्थकों ने बैरियर से आगे जाने से रोकने पर पथराव किया। जिसके बाद लाठी फटकारी गई। लेकिन पुलिस और आरएएफ द्वारा लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया गया, यह बताने को कोई तैयार नहीं। देखते ही देखते ऐसी भगदड़ मची थी कि बवाली और पथराव करने वाले तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। लेकिन चारों तरफ फोर्स बेकसूर लोगों को निशाना बना रही थी।
विज्ञापन

बजती रही सीटी और लाठी

3 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
एक मिनट में पूरी फोर्स नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस और आरएएफ के अधिकारी फोर्स को लौटने के लिए सीटी बजाते रहे। लेकिन फोर्स सुनने वाली नहीं थी। पुलिस से बचने के लिए कई लोग पास के खेतों और बाग में घुसे तो वहां भी पुलिस ने किसी को नहीं बख्शा। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी आरएएफ ने निशाना बनाया।

4 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
किसी का मोबाइल फोन छीन लिया तो किसी का कैमरा छीनने की कोशिश करते अभद्रता की। मीडिया को जारी हुए पास कार्ड दिखाने व पुलिस अफसरों के समझाने पर आरएएफ के जवान अभद्रता करने से नहीं माने। बाद में आरएएफ के अफसरों ने जवानों को फटकार लगाकर लौटाया। आरएएफ के अधिकारियों ने कहा कि हमें एक दायरे में रहकर कानून व्यवस्था बनाकर रखनी है। कहीं भी भीड़ का पीछा करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

आरएएफ ने कैसे चला दी लाठी 

5 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
आरएएफ को मुख्य बैरियर पर लगाया गया था। लेकिन आरएएफ किस पुलिस अधिकारी के हवाले थी, इस पर पूछताछ शुरू हो गई। जब पुलिस अफसरों ने लाठीचार्ज का आदेश देने से इंकार किया तो आखिर आरएएफ ने किसके इशारे पर लाठी बरसाई। एसएसपी मंजिल सैनी ने आरएएफ के अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनकी ड्यूटी बैरियर पर लगाते हुए कहा कि यहां से आगे कोई नहीं जाएगा।

पढ़ें : मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन

पुलिस ने कैसे लाठी चला दी

6 of 14
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बखेड़े की सूचना पर एसएसपी कताई मिल से मौके पर पहुंचीं। मीडिया के कैमरे में लाठीचार्ज की फुटेज देखने के बाद उन्होंने सीओ, थानेदारों और आरएएफ के जवानों से पूछा कि बसपा समर्थकों पर आपने कैसे लाठी चला दी।
विज्ञापन

7 of 14
बखेड़ा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने एसपी सिटी, सीओ और थानेदारों से पूछा कि पुलिस ने लाठी कैसे चलवा दी? भीड़ को बैरियर के पास क्यों जमा होने दिया? एसएसपी ने कहा कि यदि ऐसे लाठीचार्ज किया जाएगा तो शहर में क्या रिएक्शन जाएगा। आरएएफ को जिला थोड़े ही चलाना है। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हमारी है। एसपी सिटी ने फोर्स को दायरे में रहने को कहा। एसएसपी ने सीओ से लेकर एडिशनल एसपी से कहा कि कोई बात थी तो मुझे बतानी चाहिए, या अपने आप खुद ही निर्णय ले लिया जाएगा।

किसी को नहीं बख्शा

8 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
एक परिवार के आधा दर्जन सदस्य ऑटो से जा रहे थे। इस बीच फोर्स ने पहले ऑटो चालक को उतारकर पीटा उसके बाद ऑटो में सवार लोगों की भी पिटाई की। पुलिस ने ऑटो की चाबी निकाल ली। एक महिला एसएसपी के पास पहुंची और रास्ते से जाने की बात कही। एसएसपी के कहने के बाद पुलिस ने ऑटो को वहां से जाने दिया।

पढ़ें : निकाय चुनाव Result : वेस्ट यूपी में कौन-कौन कहां से जीता, पढ़ें एक नजर में...

9 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के महापौर बनने की घोषणा के बाद परतापुर स्थित कताई मिल पर पुलिस और बसपा समर्थकों में संघर्ष हो गया। बसपा समर्थक बैरियर तोड़कर अपने प्रत्याशी के पास जाना चाहते थे। झड़प होने पर बसपा समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस और आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। पथराव में सीओ ब्रह्मपुरी के गनर समेत दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

10 of 14
दौड़ा दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
कताई मिल परतापुर पर नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही थी। बसपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त लेतीं चल रही थीं। जिसकी सूचना पर बसपाइयों की भीड़ कताई मिल के बाहर मार्ग पर बने बसपा के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होनी शुरू हो गयी थी।

11 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मध्याह्न करीब तीन बजे मतगणना स्थल से खबर आई कि बसपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 20 हजार मतों से पीछे कर दिया है, जिसके बाद उत्साहित बसपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। शाम करीब 4:30 बजे परिणाम की अंतिम घड़ी आयी तो बसपाइयों ने मार्ग पर लगे बैरियर को तोड़कर कतई मिल की तरफ बढ़ने का प्रयास किया।

12 of 14
भीड़ पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
बैरियर पर तैनात पुलिस और आरएएफ के जवानों ने बसपाइयों की भीड़ पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। जिस पर बसपाइयों ने यूपी सरकार और पुलिस के विरोध में मुर्दाबाद के नारे और सुनीता वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो वहां भगदड़ मच गई। कोई इधर गिरा तो कोई उधर जा गिरा। कुछ बसपाइयों के तो जूते चप्पल भी मौके पर ही पड़े रह गए। पुलिस की लाठी से बचने के लिए लोगों ने झाड़ियों में छुपकर जान बचायी। लेकिन पुलिस ने उन पर वहां भी लाठी बरसाईं।

गनर घायल होते ही बेकाबू हुई फोर्स

13 of 14
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बसपा समर्थकों द्वारा फेंका गया एक पत्थर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के गनर सुमित के सिर पर आकर लगा, जिस पर वह घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस फोर्स बेकाबू हो गई। पुलिस ने बसपा समर्थकों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक और सिपाही हरेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने बसपा समर्थकों को जमकर पीटा और सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पथराव के बाद किया लाठीचार्ज

14 of 14
एसएसपी मंजिल सैनी
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बसपा प्रत्याशी की जीत के बाद उनके समर्थक बैरियर तोड़कर कताई मिल में घुसना चाहते थे। पुलिस के रोकने के प्रयास पर उन्होंने पथराव कर दिया था। पुलिस फोर्स पर पथराव होने के बाद बसपा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो सिपाही घायल हुए हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें