मेरठ। मासूम बच्चे रोते हुए चिल्लाते रहे कि कोई मम्मी को बचा लो। पापा ने मम्मी को मार दिया। अवैध संबंध के शक में एक फौजी युवक ने अपने मासूम बच्चों के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे अभी भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
एसपी सिटी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
फौजी ने पत्नी की हत्या करने के बाद रिश्तेदार को फोन कर बुला लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस से कहा कि पापा ने मम्मी को मार डाला। एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी ने मौके पर जाकर आरोपी से पूछताछ की। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड स्थित मलियाना पुलिस चौकी के पास नंदनी कुंज कॉलोनी में फौजी सुरेंद्र पाल सिंह की पत्नी सविता (35) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। सुरेंद्र पाल मेरठ में 159 फील्ड यूनिट रेजीमेंट में नायक है। बुधवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र दस दिन की छुट्टी लेकर घर पर आया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक उठाई और दोनों मासूम बच्चों के सामने सविता के सिर में गोली मार दी।
4 of 5
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद फौजी ने सविता के भाई रतन को फोन किया कि उसका भांजा बीमार है। फोन पर बात करने के दौरान ही बच्चों ने शोर मचाकर कहा कि मम्मी को पापा ने मार दिया है। यह बात रतन को सुनाई दे गई। रतन अपने गांव पांचली जानी से अपने एक दोस्त के साथ नंदनी कुंज में सविता के घर पहुंचा। सविता की शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। सुरेंद्र भी दूसरे कमरे में बैठा हुआ था। तभी रतन ने सुरेंद्र को कमरे में बंद करके पुलिस को सूचना दे दी।
पढ़ें : पापा ने मम्मी को मार डाला, मासूम ने पुलिस को बताया पूरा सच, तस्वीरें
महिला की हत्या की जानकारी पर एसओ टीपीनगर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा। पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर टीपीनगर थाने भेजा और उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है। पुलिस ने रतन की तहरीर पर सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें