मोहर्रम का जुलूस निकालते शिया सोगवार
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस के प्रारंभ में अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, मीसम,रविश ने पुरसोज नौहेख्वानी की। जुलूस बुढ़ाना गेट से होता हुआ खैरनगर बाजार पहुंचा तो यहां अंजुमन दस्ताए हुसैनी के हुमायूं अब्बास ताबिश, इरफान हुसैन ने नौहेख्वानी की। जुलूस निर्धारित मार्गोँ से होता हुआ देर रात इमामबारगाह पेड़ामल जाकर संपन्न हुआ। आयोजक अन्सार हुसैन रिजवी एवं सज्जाद रिजवी रहे। जुलूस की व्यवस्था मुहर्रम कमेटी के संयोजक शाह अब्बास सफवी, हाजी शमशाद अली, हामिद अली जमाल, नियाज हुसैन गुडडू, हसन मौहम्मद, कौसर रजा, हैदर अब्बास, अली हैदर रिजवी ने संभाली। दरबारे हुसैनी जैदी फार्म में बाराबंकी से आये मौलाना अली रिजवान की तकरीर के बाद दिलशाद हुसैन, दिलबर जैदी के संयोजन में अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास का जुलूस बरामद हुआ। इस मौके पर नौहेख्वान खुर्शीद असरी ने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। जुलूस में शहजाद जैदी, अकबर अली, हैदर अली ताजपुरी, रफीक हुसैन, फाजिल हुसैन, बाकर जैदी आदि रहे। वहीं शास्त्रीनगर स्थित बाकर नकवी के अजाखाने में मजलिस को अली हैदर रिजवी ने खिताब किया। इसके बाद रजा मंजिल की ऊपरी मंजिल पर अलम-ए-हजरत अब्बास बड़ी अकीदत के साथ स्थापित किया। इस दौरान अरफात हैदर, तारिक अब्बास, गाजी हैदर, अब्बास हैदर, नौशाद अली, हैदर अब्बास आदि ने मातमपुर्सी की। मुहर्रम कमेटी के मुताबिक मंगलवार को जुलूसे जुलजुनाह छत्ता अली रजा वैलीबाजार से शाम छह बजे और जैदी फार्म रामबाग कालोनी में सैयद बाकर जैदी के अजाखाने से दोपहर दो बजे जुलूसे अलम बरामद होगा।