फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मर्डर केस: रस्म तेहरवीं में श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता, आंसुओं का सैलाब और तस्वीरें

Thu, 09 Jan 2020 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कई नेता - फोटो : अमर उजाला
शामली की पंजाबी कॉलोनी में भजन गायक अजय पाठक परिवार की रस्म तेरहवीं पर सामाजिक, राजनीतिक, स्वयंसेवी संस्थाओं और गण्यमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शामली के अलावा हरियाणा और दिल्ली से रंगमंच और धार्मिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, फरीदाबाद, गोहाना से सनातन धर्म सभा, अपना आश्रम, अपना आशियाना सहित लावारिश शवों के अंतिम संस्कार से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं अपना आश्रम से आई अन्नू मदान ने बताया कि लावारिश शवों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उन्होंने उठाया तो हरियाणा के बाद शामली में भी इसकी शुरुआत हुई। शहर के मदरलैंड स्कूल के ज्ञानदीप संधू ने बताया कि अजय पाठक के बेटे भागवत और उनकी बेटी बचपन से ही उनके स्कूल में पढ़े थे।
विज्ञापन

3 of 9
रस्म तेहरवीं पर रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हनुमान धाम रामलीला मंच के कलाकारों के अलावा अग्रवाल समाज, आर्य समाज, जांगिड़, ब्राहमण, जैन, जाट, गूर्जर, ठाकुर, समेत हर बिरादरी के अध्यक्ष और गणमान्य शोक सभा में पहुंचे। व्यापारी, उद्यमी, किसान, राजनीतिक दलों के यूपी और हरियाणा के लोग शामिल हुए।

4 of 9
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से भी आए कई वीआईपी
अजय पाठक के परिजनों के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के कैंप प्रभारी कुलदीप शर्मा, चंडीगढ़ से भी मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। पंजाब से भी कई संगठनों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 9
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
मैं अपनी और कांग्रेस पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। -हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद।
मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। - मृगांका सिंह, भाजपा की महिला नेता।
विज्ञापन

6 of 9
अजय पाठक परिवार की रस्म तेहरवीं - फोटो : अमर उजाला
यह घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सजा मिलना ही अजय पाठक के परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। - राजेश कुमार, भाजपा नेता नीलोखेड़ी करनाल।
इस घटना से अंतरमन द्रवित है। रंगमंच के क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है। कला के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। - आदेश शर्मा, रामलीला निर्देशक हनुमानधाम।
विज्ञापन

7 of 9
श्रद्धांजलि अर्पित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार की हुई हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। व्यापार मंडल की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह अपूरणीय क्षति है। - घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
सर्वसमाज के लोग दुुख की घड़ी में पाठक परिवार के साथ हैं। वे परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दे और पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। - देवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा।
वहीं गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

8 of 9
रस्म तेहरवीं में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कला के क्षेत्र में अजय पाठक ने इस नगरी का नाम दूर-दूर तक पहुंचाया। उन्हें व उनके कार्यों को जीवनभर कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। - उत्तम नामदेव, कलाकार रामलीला हनुमानधाम।
स्कूल में दोनों बच्चों वसुंधरा और भागवत ने पढ़ाना लिखना सीखा। उंगली पकड़कर चलना सीखा। आज वे बच्चे और उनके माता-पिता हमारे बीच नहीं रहे। इससे पूरा स्कूल परिवार दुखी है। पीड़ित परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में स्कूल परिवार उनके साथ है। - जानदीप संधु, प्रधानाचार्य मदरलैंड पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन

9 of 9
तेहरवीं में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दुख की घड़ी है। इस पर बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। परमपिता परमात्मा पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। - सरदार राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाबी समाज सेवा सभा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें