फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली अग्निकांड की कहानी: हाथों की मेहंदी भी न सूखी थी, भात भरने से पहले ही उठ गया मां और दो बेटियों का जनाजा

Fri, 20 Nov 2026 01:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

यूपी के शामली जिले के बाबरी इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
1 of 16
Shamli Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के बाबरी इलाके के कैड़ी गांव में मकान में लगी भीषण आग ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में सुबह शादी में जाने की चहल-पहल होनी थी, वहां चीख-पुकार मच गई।

दरअसल, बृहस्पतिवार को बागपत के पुराना कस्बा में साजिद के ताऊ अहमद की बेटी हमशीरा की बेटी तबस्सुम की शादी थी। रात में होने वाली इस शादी में साजिद और उनके परिवार को भात देने जाना था। साजिद ने बताया कि पूरा परिवार कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
कैडी गांव में मकान में लगी आग। - फोटो : सीसीटीवी
भात का सारा सामान खरीदा जा चुका था और बुधवार रात ही पत्नी शाहिदा व दोनों बेटियों ने खुशी-खुशी अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। सभी को बृहस्पतिवार सुबह ही बागपत के लिए रवाना होना था, जिसके लिए शामली से एक कार भी किराए पर बुक कर ली गई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजर था।
विज्ञापन

3 of 16
कैडी गांव में हादसे के बाद जला पड़ा समान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पढ़ाई में अव्वल थीं दोनों बेटियां

हादसे में जान गंवाने वाली साजिद की बड़ी बेटी अदन गांव के ही एलबीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा सात और छोटी बेटी माहिरा कक्षा पांच की छात्रा थी। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने नम आंखों से बताया कि दोनों बहनें पढ़ाई में बेहद होशियार थीं और लगातार दो बार से अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर रही थीं।

 

4 of 16
कैड़ी गांव में आग को बुझाते फायरकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी और दो होनहार बेटियों की एक साथ मौत से पिता साजिद समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

5 of 16
कैड़ी गांव में आग को बुझाते फायरकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक साथ उठे मां और दो बेटियों के जनाजे

बाबरी के कैड़ी गांव में आग से हुए हादसे में जान गंवाने वाली शाहिदा और उनकी दोनों बेटियों अदन व माहिरा के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख में आंसू थे। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर तीनों के शव गांव पहुंचे। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 16
आग में फटा सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रो पड़ा कैड़ी गांव दोपहर 1:40 बजे गांव पहुंचे शाहिदा

दोपहर बाद करीब 1:40 बजे जैसे ही तीनों के शव गांव पहुंचे। कैड़ी के साथ आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने लगे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हर किसी की आंखें नम थीं और पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

 
विज्ञापन

7 of 16
अग्निकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना था कि इस हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने की मांग की। उनका कहना था कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, ऐसे में प्रशासन को आगे आकर मदद करनी चाहिए।

8 of 16
कैडी गांव में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए थानाभवन विधायक अशरफ अली और पूर्व विधायक राव वारिस मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधि अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

 

9 of 16
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस को अज्ञात ने दे दी थी बम ब्लास्ट की सूचना

कैड़ी गांव में मकान में आग और सिलिंडर फटने से तीन मौतों के बीच रात में किसी अज्ञात शख्स ने पुलिस को गांव में बम ब्लास्ट होने और किसी बड़ी वारदात की आशंका की सूचना दे दी। इस सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सिलिंडर विस्फोट की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

10 of 16
अग्निकांड के बाद गनगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग दो बेटियां और मां जिंदा जलीं

यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।

 

11 of 16
कैडी गांव में हादसे के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पास में ही गैस के दो सिलिंडर रखे थे। रेगुलेटर से गैस लीक कर रही थी इस वजह से जब शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली तो सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया।

12 of 16
कैडी गांव में हादसे के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलिंडरों में धमाके की वजह से कमरे की छत भी गिर गई। इस वजह से मां और बेटियों को भागने का मौका नहीं मिला। इसी कमरे में परिवार खाना भी बनाता था। आग में गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।

 

13 of 16
मृतक महिला का छोटा बच्चा अशरफ रोते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात में कैड़ी निवासी साजिद अपने दोनों बेटों रेहान (9) और अशरफ (4) के साथ मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। साजिद की पत्नी शाहिदा शाहिदा (36) और दो बेटियां अदन (13) व माहिरा (11) आगे के कमरे में सो रही थीं। 

 

14 of 16
कैडी गांव में हादसे के बाद जला पड़ा समान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों कमरों के बीच में आंगन है। रात करीब 12 बजे अचानक शाहिदा वाले कमरे आग लग गई। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर साजिद की आंख खुली। उस समय शाहिदा के कमरे से आग की भयंकर लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर भागा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

15 of 16
मृतका शाहिदा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैस के दो सिलिंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस वजह से किसी की हिम्मत कमरे तक जाने की नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। आग बुझने के बाद मलबे से पहले माहिरा, फिर अदन और अंत में शाहिदा का शव निकाला गया। डीएम प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन

16 of 16
मृतका अदन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी में कैद हुआ विस्फोट

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे ने आग लगने की घटना को कैद कर लिया है। फुटेज में दिख रहा है कि आग पहले कमरे में लगी। कुछ देर बाद सिलिंडरों में विस्फोट होता दिख रहा है। इसके बाद कमरे की छत गिर गई और आग ने विकराल रूप ले लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें