फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड: हत्यारोपी मेजर हांडा ने 27 मिनट में गायब किए सबूत, यहां जानिए पूरा घटनाक्रम

Fri, 29 Jun 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम/मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी मेजर निखिल हांडा के साथ मेरठ में तीन घंटे तक सबूत जुटाए। सिवाया टोल प्लाजा पर हुई पड़ताल में सामने आया कि मेजर हांडा ने करीब 27 मिनट में शैलजा से संबंधित सबूत गायब या नष्ट कर दिए। इनमें शैलजा के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू होना बताया गया।
विज्ञापन

2 of 6
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
शैलजा की हत्या नई दिल्ली में गला रेतकर की गई थी। इसे एक्सीडेंटल केस दिखाने के लिए कार से रौंदा गया था। हत्या के बाद मेरठ में छिपे आरोपी मेजर निखिल हांडा को दिल्ली पुलिस की टीम ने बीती 24 जून को कैंट एरिया से गिरफ्तार किया था। इससे पहले मेरठ में क्राइम सीन कर चुकी दिल्ली पुलिस की टीम बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे फिर मेजर हांडा को लेकर कैंट और मोदीपुरम एरिया में पहुंची।
विज्ञापन

27 मिनट में डैश बोर्ड से सामान गायब

3 of 6
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शैलजा की हत्या के बाद मेजर हांडा अपनी होंडा सिटी कार से मेरठ पहुंचा था। पुलिस ने रुड़की रोड हाईवे पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि मेजर हांडा अपनी होंडा सिटी कार से 23/24 जून की रात दो बजकर 12 मिनट 17 सेकेंड पर सिवाया टोल प्लाजा से मुजफ्फरनगर की तरफ निकला था। फुटेज बताती है कि मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ जाते समय हांडा की गाड़ी के डैश बोर्ड पर कुछ सामान रखा था।

4 of 6
shailza murder
इसके करीब 27 मिनट बाद ही हांडा दो बजकर 39 मिनट 17 सेकेंड पर उसी कार से वापस लौटता है। इस दौरान उसकी गाड़ी के डैश बोर्ड पर रखा सामान गायब मिलता है। पुलिस का दावा है कि मेजर ने करीब 27 मिनट में ही ये सबूत गायब कर दिए। टोल प्लाजा से खतौली तक पहुंचने में करीब 20 मिनट लगते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मेजर हांडा खतौली तक नहीं पहुंचा। उसने ये सबूत हाईवे पर दौराला और खतौली के बीच ही कहीं गायब या नष्ट कर दिए।
विज्ञापन

5 of 6
छानबीन करती पुलिस - फोटो : ani
नियम से चली दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस जब मेजर हांडा को लेकर पहुंची तो मेरठ के थाना दौराला में अपनी आमद दर्ज कराई। उसके बाद दौराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा से सीसीटीवी कैमरे की यह अहम फुटेज कब्जे में ली। इसके बाद थाना दौराला पर रवानगी दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी मेजर हांडा को लेकर अपने साथ दिल्ली रवाना हो गई। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा का कहना है कि दिल्ली पुलिस आमद कराने के बाद रवानगी कराकर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी निखिल हांडा
कैंट में भी तलाशे साक्ष्य
दौराला से काम पूरा होने पर दिल्ली पुलिस की टीम मेजर हांडा को लेकर सुबह करीब 6:30 बजे कैंट के उस एरिया में पहुंची, जहां हत्या के बाद मेजर हांडा आकर छिपा था। इस दौरान मीडिया कर्मियों के आने की भनक लगने पर टीम वहां से निकल गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें