फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के संरक्षण में छिपा हिस्ट्रीशीटर शहजाद! पुलिस ने खंगाली फेसबुक की कुंडली, देखें तस्वीरें

Tue, 22 May 2018 09:23 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बसपा नेता के साथ शहजाद
मेरठ में नवविवाहिता के अपहरण में वांटेड हिस्ट्रीशीटर शहजाद एक बसपा नेता के संरक्षण में छिपा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की अपहृत नवविवाहिता के साथ फेसबुक पर शेयर सेल्फी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स और शहजाद की एफबी फ्रेंड्स की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 9
शहजाद
परीक्षितगढ़ क्षेत्र से नवविवाहिता को हिस्ट्रीशीटर शहजाद एक माह पहले सरेआम अपहरण करके ले गया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी शहजाद एफबी पर लगातार अपडेट है। शनिवार को शहजाद ने महिला के साथ फेसबुक पर सेल्फी शेयर की, जिस पर कई भड़काऊ और आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए। इसको लेकर परीक्षितगढ़ में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कई नेताओं के साथ पोस्ट

3 of 9
फाइल फोटो
एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी शहजाद का फेसबुक अकाउंट चेक किया गया। जिसमें बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महापौर सुनीता वर्मा, पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी सहित कई बसपा नेताओं के साथ शहजाद ने पोस्ट शेयर की हैं। हिस्ट्रीशीटर ने एफबी पर शेयर पोस्ट में एक बसपा नेता को टैग भी किया है। उसके बाद उक्त बसपा नेता हिस्ट्रीशीटर के एफबी फ्रेंडलिस्ट से बाहर हो गया। अंदेशा है कि हिस्ट्रीशीटर उक्त बसपा नेता के संरक्षण में भी हो सकता है। जिसकी कुंडली पुलिस खंगाल रही है।

4 of 9
फाइल फोटो
भाजपा विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा डाली भड़काऊ पोस्ट से परीक्षितगढ़ इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। हिस्ट्रीशीटर ने पैरवी कर रहे नवविवाहिता के भाई को गोली मार दी, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे, ताकि उनकी मदद कराई जा सके। हिस्ट्रीशीटर को मदद करने वाले बसपा नेता को भी उजागर कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहजाद की तलाश में एसटीएफ लगी  

5 of 9
फाइल फोटो
हिस्ट्रीशीटर शहजाद की तलाश में अब एसटीएफ को भी लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है शहजाद की गिरफ्तारी करना बेहद जरूरी है। क्योंकि उसको लेकर परीक्षितगढ़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। जिसमें एक टीम हिमाचल प्रदेश में गई है। जहां उनकी लोकेशन मिली थी। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट को देखते शहजाद से जुड़े करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के सारे दावे फेल, अब इनाम बढ़ाने की तैयारी

6 of 9
फाइल फोटो
नवविवाहिता के अपहरण के मामले में पुलिस के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। आरोपी शहजाद द्वारा डाली भड़काऊ पोस्ट से साफ जाहिर है कि उसके पास काफी पैसा है। यही वजह कि वह महिला को लेकर शहर से काफी दूर है। जबकि पुलिस का दावा था कि शहजाद ने जयपुर में एक होटल का बिल चुकाने के लिए महिला की अंगूठी गिरवी रखी थी।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
अब सवाल है कि आखिर शहजाद के पास कहां से पैसा आ रहा है। चर्चा है कि 10 करोड़ की डकैती में शहजाद था, उसका पैसा उसके पास है। वहीं नवविवाहिता के अपहरण के मामले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद पर 25 हजार का इनाम है। भाजपा नेता व पीड़ित परिवार आरोपी पर एक लाख का इनाम कराने की मांग कर रहे है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना कि शहजाद पर पुलिस पर जानलेवा हमले का भी केस है। जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम करने की तैयारी है।

व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर पर एक्टिव

8 of 9
फाइल फोटो
पुलिस का मानना है हिस्ट्रीशीटर शहजाद व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर के साथ सोशल साइट पर लगातार एक्टिव है। शहजाद शातिर अपराधी है। वह जानता कि पुलिस सर्विलांस पर उसे ढूंढ रही है। जिसके चलते वह व्हाट्सएप कॉल और मेसेंजर से दोस्तों के संपर्क में है। साइबर सेल उसे ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी का हंगामा 

9 of 9
फाइल फोटो
परीक्षितगढ़ में नवविवाहिता के अपहरण व फिर उसके भाई पर जानलेवा हमले के मामले को लेकर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने मामले को लव जिहाद बताकर एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा। एसपी देहात राजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि आरोपी शहजाद जल्द ही गिरफ्तार होगा। विवाहिता को बरामद किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें