फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के रेड लाइट एरिया से दिल्ली शिफ्ट नहीं हुई चार सौ सेक्स वर्कर, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 05 Jun 2019 07:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कबाड़ी बाजार स्थित रेडलाइट एरिया में स्थित कोठों पर पुलिस के ताले लगे हैं। पुलिस के अनुसार यहां से सभी सेक्स वर्कर दिल्ली के रेड लाइट एरिया में शिफ्ट हो गईं, लेकिन शहर भर के अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी में देह व्यापार में लिप्त महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद कुछ और ही हकीकत सामने आ रही है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:- 
 
विज्ञापन

2 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ रेड लाइट एरिया से लड़कियों को रेस्क्यू करने वाली दिल्ली की एक टीम गुपचुप तरीके से कोठों से निकली लड़कियों की तलाश करने में जुटी है। वहीं खुफिया विभाग की चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कबाड़ी बाजार के कोठों से निकलने वाली सेक्स वर्कर शहर के कई पॉश इलाकों में किराये पर मकान लेकर रह रही हैं जहां पर उनका धंधा चल रहा है।

इसके चलते पॉश इलाकों का माहौल दिनोंदिन खराब होता जा रहा है। जिसका सोसाइटी पर बहुत खराब असर पड़ने लगा है। इसका ताजा उदाहरण है कि एएचटीयू ने हाल में ही कई घरों में छापेमारी कर कई लड़कियां को रेस्क्यू कराया है।
विज्ञापन

3 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी इसी तरह एचटीयू टीम ने मेरठ के एक होटल में छापेमारी कर एक सेक्स वर्कर को गिरफ्तार कर लिया। देह व्यापार में लिप्त महिला के साथ पांच युवकों को भी होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को एचटीयू थाना लेकर पहुंची है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

4 of 11
कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कहां गई सेक्स वर्कर, नहीं ली सुध
मेरठ रेड लाइट एरिया में हाईकोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक 400 सेक्स वर्कर थी, जिनके 75 कोठे बताए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर हाल में रेडलाइट एरिया में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई हुई। 57 कोठों पर पुलिस ने सील लगा दी। पुलिस की कार्रवाई से पहले कोठों से सेक्स वर्कर गायब हो गईं। सवाल बड़ा है कि आखिर सेक्स वर्कर कहां गईं, इसकी सुध लेना भी पुलिस प्रशासन ने मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

5 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पॉश इलाके में हो गईं शिफ्ट 
रेडलाइट एरिया से सेक्स वर्करों को हटाया, यह वाकई सराहनीय काम था। लेकिन अधिकांश सेक्स वर्कर शहर के पॉश इलाकों में शिफ्ट हो गई हैं, जोकि सोसाइटी के लिए बहुत गलत है। पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर, गंगानगर, माधवपुरम समेत कई जगहों पर किराये का मकान लेकर यह सेक्स वर्कर रहने लगी हैं। मोबाइल से कॉल करके ग्राहकों को पॉश इलाके में बुलाया जा रहा है। जिसका खराब मैसेज सोसाइटी में जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सेक्स वर्करों को ढूंढ रही रेस्क्यू टीम 
दिल्ली की एक एनजीओ ने एक सप्ताह पहले मेरठ पुलिस और स्थानीय एनजीओ से संपर्क साधा। जिन्होंने कोठों से निकली लड़कियां की जानकारी जुटाई। उनकी जांच में सामने आया कि कोठों से निकली लड़कियां शहर में अलग-अलग जगहों पर किराये के मकान में रहकर धंधा चल रही है। इसको लेकर कई दलाल भी शहर में सक्रिय हो गए हैं। जिसके बाद दिल्ली की यह रेस्क्यू टीम गुपचुप तरीके से सेक्स वर्करों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन

7 of 11
रेड लाइट एरिया मेरठ - फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू की टीम भी बनी
रेडलाइट एरिया से निकली सेक्स वर्कर कहां गईं, इसकी जानकारी जुटाने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एक्टिव हो गई है। उन्होंने अपना मुखबिर तंत्र भी तेज कर दिया। ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, गंगानगर समेत कई थाना पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस की टीम कोठों से निकली हुई सेक्स वर्करों की तलाश में लगी हैं।

8 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कोठे से निकली लड़की मकान में मिली
हाल में ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। जहां से किराये पर रह रही सेक्स वर्करों को पकड़ा गया। कंकरखेड़ा में दो कोठियों में लड़कियां पकड़ी थी, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। इससे पहले ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम में छापेमारी की। जहां से किराये के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा।

9 of 11
कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
घर नहीं पहुंची कोई सेक्स वर्कर
हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ रेडलाइट एरिया में नेपाल, राजस्थान और कोलकाता निवासी है। इसके अलावा सदर बाजार, कंकरखेड़ा सहित कई जगहों की लड़कियां भी रेडलाइट एरिया में रहने वाली बताई गई है। बड़ा सवाल है कि कोठों से निकली कोई सेक्स वर्कर अपने घर पहुंची या नहीं, इसकी कोई जांच नहीं हुई।

10 of 11
कोठे के भीतर रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
ध्यान दें, आपके पास कौन रहता है
लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है, खासतौर पर पॉश इलाके में। उनके बगल वाले मकान में किराये पर कौन आकर रहने लगे हैं। जिसका असर आपके बच्चे और परिवार पर भी पड़ सकता है। पुलिस कहती है कि अगर कोई संदिग्ध बात दिखाई दे, तुरंत 100 नंबर या फिर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें। ताकि मकान में रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कराया जा सके।
विज्ञापन

11 of 11
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ऐसी कोई जानकारी नहीं
रेडलाइट एरिया में 57 कोठों पर सील लगाई जा चुकी है। सेक्स वर्कर शहर से बाहर गई, ऐसी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। किसी के आसपास कोई गलत काम हो रहा हो, उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। 24 घंटे पुलिस सेवा में तत्पर है। -रामकुमार, आईजी मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें