फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैवान' की करतूत के बाद फिर चौंकाने वाला मामला, ग्राहकों को बुलाने का था ये तरीका, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Mon, 20 May 2019 07:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गिरफ्तार युवतियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में शास्त्रीनगर के हैवान (रिटायर्ड अफसर) का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि फिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां दो नाबालिग लड़कियां और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि ग्राहकों को कॉल करके बुलाया जाता था। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला:-
विज्ञापन

2 of 7
थाने में मौजूद गिरफ्तार युवतियां व युवक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में मेरठ के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां करीब 48 कोठों को सील किया गया है। इस कार्रवाई के चंद दिनों बाद ही शहर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को नौचंदी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मकान मालिक, ग्राहक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहां पर दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके अलावा भारी तादात में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू को सूचना मिली कि नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर तीन के एक मकान में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू प्रभारी बृजेश कुमार और महिला दरोगा लतेश वर्मा ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान नौचंदी पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मकान मालिक कपिल पुलिस से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। घर के अंदर एक ग्राहक युवक, दो महिलाएं और दो किशोरियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि 25 अप्रैल से मकान में देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
गिरफ्तार युवती व किशोरी - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर एएचटीयू ने बताया कि मकान मालिक कपिल निवासी शास्त्रीनगर, ग्राहक शुभम जैन निवासी शास्त्रीनगर, एक महिला निवासी ब्रह्मपुरी, और दूसरी विजय नगर, गाजियाबाद निवासी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग लड़कियां शास्त्रीनगर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिगों का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराये जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
मकान से गिरफ्तार लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
कॉल करके ग्राहक बुलाते थे
पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों को पता था कि यहां ब्यूटी पार्लर चलता है। लेकिन कुछ युवाओं के आने से उन्हें शक था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कॉल करके ग्राहक बुलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी
ग्राहकों को वाहन दूर खड़ा करने को कहा जाता था। एक आरोपी महिला ने मकान मालिक के साथ मिलकर यह व्यापार शुरू किया था। दिन में एक ग्राहक से हजार से दो हजार रुपये तक लिए जाते थे, जबकि रात का रेट दो से तीन हजार तक होता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें