फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौत के ढेर पर बैठे थे मजदूर, हो सकती थी बड़ी अनहोनी, देखें दर्दनाक हादसे की ये तस्वीरें

Wed, 15 May 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
फैक्टरी में पहुंचकर जांच करते एसएसपी सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में तकरीबन आधा दर्जन मजदूर झुलस गए। गनीमत रही कि फैक्ट्री में रखे अन्य सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आग से झुलसे कर्मचारियों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां छह मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। आगे तस्वीरों में देखें इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें: -

 
विज्ञापन

2 of 7
आग से झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
थाना नई मंडी कोतवाली स्थित एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे दस से भी ज्यादा मजदूर इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस हो गए। अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
आग से झुलसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मजदूरों के आग से झुलसने की खबर मिलते ही परिजन फैक्टरी की ओर दौड़ पड़े। कई कर्मचारियों के परिजन फैक्टरी पहुंचे तो अन्य मेरठ रेफर किए गए घायलों का हाल जानने के लिए मेरठ पहुंचे हैं। 

4 of 7
फैक्टरी में सिलेंडरों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

5 of 7
फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
यहां फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि सुबह के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। सिलेंडर की वॉल खोलते हुए अचानक आग लग गई। इससे दस कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
फैक्टरी में पहुंचकर जांच करते एसएसपी सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
 फैक्टरी में हजारों की संख्या में सिलेंडर थे, यदि इनमें से एक भी सिलेंडर आग पकड़ लेता तो आग बुरी तरह फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फैक्टरी में सिलेंडरों का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला
सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में हिंदुस्तान की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी के नए गैस सिलेंडरों का निर्माण व उनकी रिपेयरिंग होता है। बुधवार को भी फैक्टरी में खाली सिलेंडरों की रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें