परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में रविवार देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि शातिर बदमाशों ने चलती लाइन पर चैन डालकर काशी सोलाना मार्ग पर रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान सहित ट्रांसफार्मर का सारा तेल चुरा लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
2 of 4
ट्रांसफार्मर चोरी
वहीं जब इस बात का ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। घटना स्थल पर देखा गया कि ट्रांसफार्मर का कीमती सामान निकाल लिया गया और बाकी के पुर्जे-पुर्जे कर ईख के खेतों में फेंक दिए।
विज्ञापन
किसी न किसी बिजली विभाग के कर्मचारी की मिली भगत से हुई चोरी
3 of 4
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
इस घटना को लेकर ग्रामीणों का यह भी कहना है कि किसी न किसी बिजली विभाग के कर्मचारी की मिली भगत से चोरी को अंजाम दिया गया है। लोगों में इस बात की काफी चर्चा है। लेकिन फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही हैं।
माना जा रहा है कि ऐसे में अब गांव की बिजली भी कई दिनों के लिए गुल हो गई। जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाएगा तब तक गांव में लाइट नहीं आएगी। बिजली विभाग के जेई अनिल वर्मा ने परतापुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।