फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धड़ाका, धड़ाम..., बच्चों ने वार्षिकोत्सव में जमकर दिखाया कमाल, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ न्यूज
सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिशप प्रेमप्रकाश हाबिल ने किया। अतिथियों में ब्रिगेडियर बलबीर सिंह, डॉ. अविनाश चंद, एसपी सिटी रणविजय सिंह व सचिव आशीष पॉल हाबिल शामिल हुए। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मेरठ न्यूज
'द प्राडिगल: द रिटर्न ऑफ द नेटिव' थीम पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 'द प्राडिगल: द रिटर्न ऑफ द नेटिव' एक अंग्रेजी नाटक में बच्चे की कहानी है। नाटक के जरिए बच्चों ने गलत राह पर भटके बच्चे के जीवन संघर्ष का बड़े ही मार्मिक रूप से चित्रण किया। भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। विश्व की सभी संस्कृतियों को नृत्य के जरिए मंचित किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
मेरठ न्यूज
मैक्सिकन नृत्य, अरेबियन नृत्य किया। इजिप्ट की सभ्यता की झलक दिखाते हुए नाटक का मंचन किया। भारतीय लोकनृत्य में राजस्थानी घूमर की प्रस्तुति छात्राओं ने दी। आयोजन का संचलन सिद्धी बंसल, नितिन सिंह राणा, दिव्यांशु व अरीबा सिद्दकी ने किया। झलक को मेधावी छात्रा सम्मान से नवाजा। वहीं कार्यक्रम के दौरान संतुलन खो देने से कुछ बच्चे एक दूसरे पर गिर पड़े। एसपी सिटी ने दौड़कर उन्हें संभाला।  
 

4 of 10
मेरठ न्यूज
आईपीएम में बच्चों ने दिखाया कमाल
मोदीपुरम के आईपीएम स्कूल में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आयोजित प्रतियोगिताओं में अपना कमाल दिखाया। शुभारंभ प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर तथा स्कूल निदेशिका रानू वर्मा ने किया। छोटे बच्चों ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन

5 of 10
मेरठ न्यूज
इसके अलावा सुरीले गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं के माता पिता ने भी खेलों में भाग लिया।  बच्चों ने बैम्बों, पीटी, ताइक्वांडों समेत अनेक प्रकार के पिरामिड बनाकर सबकों आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विकास वर्मा ने बच्चों की सराहना की। संचालन खेल शिक्षक राहुल राणा ने किया। इस दौरान को-आर्डिनेटर मीतू चौहान, विशम कुमार, प्रियंका मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
मेरठ न्यूज
पंचतंत्र की कहानियों पर नाटक का मंचन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुश्ती चैम्पियन अर्जुन अवार्डी अलका शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि जीके मिश्रा, डॉ. पूनम देवदत्त, एससी आनंद, आलोक सिसौदिया रहे।  स्कूल की प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने प्रस्तुतियों के जरिए कर्म विकर्म, सद्कर्म की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को जीवन में उत्साह बनाए रखने से ही तरक्की संभव है।
 
विज्ञापन

7 of 10
मेरठ न्यूज
प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सुनाई। वैश्वीकरण के युग में शिक्षा को स्तरीय कैसे बनाएं इसकी जानकारी दी। बच्चों ने एनीमल फार्म गीत सुनाया। पंचतंत्र की कहानियों पर नाटक का मंचन किया। अंग्रेजी नाटिका मंकी स्टोरी, ग्रेडी ब्राह्मण की प्रस्तुति दी। कुन फयाकुन कव्वाली सुनाई। अंग्रेजी बैलेड वॉयलेंट क्वायर का मंचन किया। नाटक पुरु का कर्तव्य का मंचन हुआ। समापन भांगड़ा व हिपहॉप से हुआ। सिकंदर, दुर्दमन व सेल्यूकस के चरित्रों का भी छात्र-छात्राओं ने मंचन किया। संचालन वाइस प्रिंसिपल सारिका क्रिस्टोफरर ने किया। स्कूल अध्यक्ष संजय दीवान, डॉ. गीतिका दीवान ने शुभकामनाएं दीं। 
 

8 of 10
मेरठ न्यूज
वर्धमान एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव समारोह
शनिवार को वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड में सांस्कृतिक समारोह और वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सहिष्णुता का संदेश दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार जैन व सचिव अनिल कुमार जैन विशिष्ट अतिथि रहे। स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत सुनाया और देवी के विभिन्न रूपों के माध्यम से भक्ति का वातावरण सजा दिया। साथ ही कव्वाली, बाल श्रम, कृष्णलीला का मंचन नृत्य नाटिका के माध्यम से किया।

9 of 10
मेरठ न्यूज
विष्णु दशावतार का मंचन किया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. उत्तम सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट सुनाई। स्कूल में बारहवीं कक्षा विज्ञान विषय के छात्र गौरव, कॉमर्स से निपुन उमंग व लक्ष्य, नमन जैन, प्रक्षाल जैन को मेधावी छात्र सम्मान दिया गया। मानसी मलिक, हर्षिता मेहता, वेदांश कुमार, राशि जैन को दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सम्मानित किया गया। दसवीं के छात्र हर्ष सक्सेना को आईटी में 100 में से 100 अंक लाने पर सम्मानित किया गया। गतिविधियों में टैगोर सदन प्रथम विजेता व शिवाजी सदन दूसरा विजेता बना। 
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ न्यूज
छात्रों ने विविधता में एकता का संदेश दिया 
खरखौदा। लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के दूसरे वार्षिकोत्सव में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार पहुंचे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में दूसरा वार्षिकोत्सव गूंज द सोल ऑफ इंडिया आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणेश वंदना, फैशन शो आदि समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव गृह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों की सराहना की। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें