सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अगर धूप नहीं सेंकते हैं, तो सर्दी के अवसाद (विंटर डिप्रेशन) बीमारी के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, धूप की कमी से दिमाग में सिरोटोनिन रसायन का स्तर कम हो जाता है, जिससे कुछ लोगों के मन को मौसम का बदलाव रास नहीं आता। सरकारी चिकित्सालयों और निजी मनोचिकित्सकों के पास इस डिसऑर्डर के मरीज आने लगे हैं। इससे बचाव के लिए करीब 10 मिनट तक धूप में रोज बैठेें, नियमित योग और व्यायाम करें, बादाम, अखरोट और मूंगफली आदि का सेवन करें।