saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद छुट्टी पर निकले हत्यारे
वारदात के बाद मुस्कान और साहिल ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने निकल गए। वे मनाली और कसोल घूमने पहुंचे। यहां दोनों ने पार्टी की और जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया, मानो कुछ हुआ ही न हो।
इस दौरान दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी असलियत जल्द ही सामने आने वाली है।