फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साैरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: गर्भवती है जेल में बंद मुस्कान, रविवार को बिगड़ी थी तबीयत, हुई थीं उल्टियां

Mon, 07 Apr 2025 04:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के साैरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्ताैगी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। वह 19 मार्च से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
1 of 7
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया गया है कि जेल में बंद मुस्कान गर्भवती है। उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बता दें कि मुस्कान की रविवार को जेल के भीतर तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमओ डाॅक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पाॅजिटिव आया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला की जेल में नशे की लत नशा मुक्ति केंद्र के डाक्टरों ने छुड़वा दी है। जेल में मुस्कान ने सिलाई सीखनी शुरु कर दी है जबकि साहिल खेती कर रहा है। रविवार रात को मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसे उल्टियां भी हुई थीं। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें: यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा
विज्ञापन

3 of 7
पति की हत्या की आरोपी मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।

4 of 7
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
इस मामले में मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। रविवार रात को मुस्कान की तबीयत बिगड़ी। उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि हर महिला बंदी का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है। मुस्कान का भी प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया जो पाॅजिटव आया है। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन

5 of 7
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुस्कान के प्रेगनेंसी टेस्ट के पाॅजिटिव आने के बाद अब उसका अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। हालांकि उसके गर्भवती होने से केस की सुनवाई किसी तरह प्रभावित होगी या नहीं यह अभी नहीं कहा जा सकता है लेकिन कहा जा रहा है कि जेल प्रशासन उसकी देखरेख बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन

6 of 7
किसके नाम का सिंदूर पहन रही है मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जेल में उसकी नियमित जांच कराई जाएगी। वहीं उसे चिकित्सकों की देख रेख में रखा जाएगा। हालांकि प्रेग्नेंसी टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर ये बच्चा किसका होगा? इस बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को काैन रखेगा? ये ऐसे सवाल है जिसके जवाब हर कोई जानना चाहेगा। बता दें कि मुस्कान और साैरभ की बेटी पीहू है जो अपने दादा के घर पर ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पति साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
 यह भी सामने आया था कि पति की हत्या करने के बाद जेल जाने के दाैरान भी मुस्कान ने अपने माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि क्या मुस्कान ने साहिल से शादी की है। वहीं अब उसके प्रेगनेंट होनी की खबरें इस शक को पक्का करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें