फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस लड़की से नहीं लेता कोई पंगा, जितनी खूबसूरत उतनी ही ताकतवर, यकीन नहीं तो देखें तस्वीरें

Thu, 11 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
संजना डालक
यूपी की इस लड़की से अच्छे-अच्छे बाॅडी बिल्डर पंगा लेने से बचते हैं। यह जिधर भी निकलती हैं उधर ही लोग उनका आॅटोग्राफ लेने के लिए जमा हो जाते हैं। खूबसूरती ऐसी कि इनके आगे बाॅलीवुड की एक्ट्रेस भी रश्क करें और ताकत इतनी कि दो-चारों को चुटकियों में पटखनी दे दें। जी हां, ऐसे ही परिचय की हकदार हैं यूपी की महिला बाॅडी बिल्डर संजना डालक। वह मिस एशियन बाॅडी बिल्डिंग चैपियनशिप अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। आगे देखिए तस्वीरों में उनका हाॅट एंड बोल्ड अंदाज:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शोभित विश्व विद्यालय की छात्रा संजना डालक ने पुणे में हुई 52वीं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्टस चैंपियनशिप में मिस एशिया फिटनेस का खिताब अपने नाम किया है। खास बात यह है कि वह ऐसी पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने इस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

3 of 8
संजना डालक
पुणे के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संजना ने प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की है।


 

4 of 8
संजना डालक
गौरतलब है कि संजना इससे पहले 2017 और 2018 में दो बार लगातार 'मिस इंडिया फिटनेस माॅडल' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने इस नई उपलब्धि को हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।
 
विज्ञापन

5 of 8
संजना डालक
संजना सहारनपुर के नवीननगर की रहने वाली हैं। यहां ओजपुर काॅलोनी में उनका परिवार रहता है। संजना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  उनकी इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फाॅलोइंग है।
 
विज्ञापन

6 of 8
संजना डालक
संजना को फिटनेस के साथ-साथ माॅडलिंग का भी शौक है। वह कई मैग्जीन की कवरगर्ल भी रह चुकी हैं और कई फिटनेस ब्रांड के लिए माॅडलिंग कर चुकी हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
संजना डालक
संजना मेरठ के शोभित विश्व विद्यालय में 'सेंटर फाॅर योगा एंड रिसर्च' डिपार्टमेंट की छात्रा हैं। शोभित विवि के कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग, कुलसचिव विजय कुमार, खेल अधिकारियों विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक डबास और सभी विभागों के विभागाध्यक्षों व शिक्षकों ने संजना को बधाई दी।
विज्ञापन

8 of 8
संजना डालक
संजना के अनुसार उनकी फिटनेस के पीछे योगा और मेडिटेशन का बहुत बड़ा रोल है। यही वजह है कि वह आज इतने बड़े मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें