फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम: दो साल के बेटे ने शहीद पिता को दी मुखग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, पत्नी ने कही ये बड़ी बात

Tue, 15 Dec 2020 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट का मंगलवार दोपहर उनके पैतृक आवास पचेंडा में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिले भर से लोग शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दो साल के मासूम बेटे ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। पति की शहादत के बाद पत्नी ने कहा कि सीआरपीएफ उन्हें पति की शहादत का बदला लेने का मौका दे। 
विज्ञापन

2 of 8
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार को बेटे की शहादत की खबर मिलते ही लोग विकास के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचने लग थे। विकास सिंघल अपने पूरे परिवार के इकलौते सैनिक थे। शुरुआत से ही विकास सेना में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे।

 
विज्ञापन

3 of 8
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
चाचा मनोज सिंघल और भाई पंकज ने बताया कि शुरूआती शिक्षा के बाद सेना के प्रति अपने इसी जुनून के चलते विकास वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हो गए थे। भर्ती के बाद भी वे लगातार खुद को साबित करते रहे, जिनकी अति दक्षता को देख उनका प्रमोशन डिप्टी कमांडेंट के पद पर कर दिया गया। इसके बाद विकास सिंघल को सीआरपीएफ की बड़े ऑपरेशन करने वाली कोबरा विंग में भेज दिया गया।

4 of 8
शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 की शुरूआत में ही विकास सिंघल को छत्तीसगढ़ में भेज दिया गया। करीब छह माह नक्सल प्रभावित क्षेत्र मेें ड्यूटी देने के उपरांत उनका स्थानांतरण मध्यप्रदेश किया गया, लेकिन यहां से तीन माह बाद ही करीब एक पखवाड़े पूर्व उन्हें फिर से छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। यहां उनकी तैनाती नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हुई, जहां रविवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी में हुए विस्फोट की चपेट में आकर विकास सिंघल शहीद हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
कृष्णापुरी निवासी पारुल से छह साल पूर्व हुई थी शादी
विकास सिंघल की शादी करीब छह साल पूर्व शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी पारुल से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें पांच साल की बेटी निष्ठा व दो साल का बेटा केशव शामिल हैं। विकास की पत्नी दोनों बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ में ही रह रहीं थीं। वह मंगलवार को शहीद पति के पार्थिव शरीर के साथ ही गांव पहुंची। बेटे केशव ने ही शहीद पिता को मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन

6 of 8
शहीद को सलामी देते सिवाया टोल के सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिवार में पिता विरेंद्र सिंघल, बड़ा भाई नीरज सिंघल व छोटा भाई पंकज है। इनमें नीरज की शादी हो चुकी है और वे गांव मुस्तफाबाद में मेडिकल स्टोर चलाते हैं, जबकि पंकज प्राइवेट जॉब करते हैं। विकास की चार बहनें पूनम, सुमन, सरिता व सोनिया हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मां मधु सिंघल गृहिणी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व हुई थी परिजनों से मोबाइल पर बात
विकास सिंघल पत्नी व बच्चों के साथ तैनाती स्थल पर रहने के बावजूद गांव पचेंडा में रह रहे अपने पूरे परिवार के लगातार संपर्क में रहते थे। करीब एक साल पूर्व वे अवकाश लेकर पचेंडा में परिवार से मिलने आए थे। इसके बाद लगभग रोजाना ही वे फोन पर मां मधु सिंघल, पिता विरेंद्र व दोनों भाइयों से हालचाल लेते रहते थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
भाई पंकज ने बताया कि आखिरी बार विकास ने शनिवार शाम मोबाइल पर पूरे परिवार से बात कर सबकी कुशलक्षेम जानी थी। रविवार शाम भी परिजन रोजाना की तरह उनकी कॉल आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे भाई पंकज को सीआरपीएफ मुख्यालय से फोन पर विकास सिंघल के घायल होने व रायपुर के हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी गई।

इसके बाद पूरा परिवार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहकर उनके स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद देर रात साढ़े बारह बजे फिर से सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा पंकज के फोन पर कॉल कर बताया गया कि डॉक्टर्स ने विकास को जवाब दे दिया है और उन्हें बचाना लगभग नामुमकिन है। इसके बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें