मेजर शुभम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
ये सांत्वना देने पहुंचे
मेजर शुभम सैनी का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा। गांव में जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रवि भारत चिकारा, रालोद नेता सुनील रोहटा, मांगेराम शर्मा, भाजपा नेता पंडित सुनील भराला व सतेंद्र भराला, ग्राम प्रधान प्रदीप घसौली, जंगेठी ग्राम प्रधान नीटू, बिजेंद्र प्रमुख समेत अन्य मौजूद रहे।
पिता बोले बेटे पर गर्व है
पिता रोते हुए एक बार बेटे के चेहरे को देखते और एक बार आसमान की तरफ। नम आंखों से पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। ऐसा बेटा सबको दे।
तिरंगा लेकर खड़े रहे युवा
मेजर शुभम की एक झलक पाने के लिए लोग पार्थिव शरीर पहुंचने पर और अंतिम यात्रा में उमड़ पड़े। बड़ी संख्या मेें लोग सड़क पर दिख रहे थे। महिलाएं अपने घरों की छत पर देर तक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए खड़ी रहीं। रास्ते में युवा तिरंगा लेकर खड़े दिखाई दिए।