फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आवाज सुन कांप गए मजदूर, सुनाई आपबीती

Fri, 30 Oct 2020 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 8
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार को भयंकर विस्फोट के साथ आग लग गई। उस समय फैक्टरी में करीब 150 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें 10 मजदूर झुलस गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने फैक्टरी संचालक के साथी हितेश की कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

2 of 8
कई बाइक जलकर राख हुई - फोटो : अमर उजाला
हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। अमित कुमार पुत्र राज सिंह के नाम से लाइसेंसी फैक्टरी में मजदूर पटाखों की पैकिंग और अन्य कार्यों में लगे थे। फैक्टरी में करीब 500 मजदूर दिन की शिफ्ट में कार्य करते हैं, मगर हादसे के वक्त करीब 150 मजदूर फैक्टरी में थे। फैक्टरी में आग लगने के साथ ही पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे फैक्टरी की छत भी उड़ गई। फैक्टरी परिसर में खड़ी तीन बाइक भी जल गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह खुद ही झुलस गए।
विज्ञापन

3 of 8
लोगों ने सुनाई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आए और फिर करीब नौ बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। प्रथम दृष्टया भारी कैरेट को मजदूर द्वारा फर्श पर खींचने से उठी चिंगारी से आग लगना माना जा रहा है।

4 of 8
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने फैक्टरी में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने डीएम, एसएसपी से कहा कि फैक्टरी में काम करने वालों को वेज बोर्ड के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है और तीन महीने का वेतन भी रुका हुआ है।
विज्ञापन

5 of 8
फैक्टरी में रखा सामान जलकर हुआ राख - फोटो : अमर उजाला
छह माह पहले ही स्वीकृत हुआ था लाइसेंस
सतपुरा गांव में पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस छह माह पहले 22 मई 2020 को ही स्वीकृत किया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय से यह लाइसेंस अमित कुमार पुत्र राज सिंह निवासी मौजा कालूवाला जहानपुर दक्षिण तहसील बेहट के नाम पर जारी किया गया। यहां पटाखा निर्माण के लिए 15 किलो केमिकल और भंडारण के लिए 600 किलो तक की अनुमति दी गई। फैक्टरी का रकबा 1366 वर्गमीटर में बताया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही की जांच कराएंगे : डीएम
जिला अस्पताल में झुलसे लोगों का हाल जानने पहुंचे डीएम अखिलेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के कारणों और लापरवाही की स्थिति की जांच कराई जा रही है। फैक्टरी को लाइसेंस दिया गया था। यह आबादी के बाहर थी। झुलसे लोगों को प्राथमिकता से उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बाइक जलकर राख हुई - फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर : सीएमओ
जिला अस्पताल लाए गए झुलसे लोगों में मांगी, पूनम और मनोज की हालात गंभीर है। जिला अस्पताल लाए गए तीनों लोगों को इमरजेंसी और बर्न वार्ड में उपचार दिलाने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। इनमें मांगी की हालात काफी नाजुक बनी है।
विज्ञापन

8 of 8
पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
झुलसे लोगों के नाम  
1- मांगी पत्नी पिंटू निवासी अब्दुल्लापुर 
2- पूनम पत्नी गोरधन निवासी सतपुरा 
3- सलविंदर पत्नी प्रीतम निवासी जयंतीपुर 
4- मनोज कुमार पुत्र नाथीराम निवासी सतपुरा 
5- अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी सतपुरा 
6- धीरज मित्तल पुत्र सुदेश अबदुल्लापुर 
7- अमनदीप पुत्र जनक निवासी गणेशपुर 
8- अरुण पुत्र सिरमौर निवासी सतपुरा 
9- प्रदीप सिंह पुत्र मलखान सिंह बुधवा शहीद, हरिद्वार 
10- विकास पुत्र जगपाल सिंह निवासी सतपुरा 
(नोट : इन लोगों को जिला अस्पताल, हरौडा सीएचसी और निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनकी उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच है।)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें