फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नुसरत जहां के दुर्गा का रूप धारण करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कही ये बड़ी बात

Tue, 29 Sep 2020 12:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सांसद नुसरत जहां - फोटो : instagram of mp nusrat jahan
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर से विवाद में घिर गई हैं। इस बार विवाद का कारण उनका देवी दुर्गा का रूप धारण करना है। उन्होंने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
सांसद नुसरत जहां - फोटो : instagram of mp nusrat jahan
नुसरत जहां के देवी दुर्गा का रूप धारण करने पर उलमा ने कहा उन्हें ऐसे कार्य शोभा नहीं देते, इसलिए उन्हें अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद नुसरत जहां - फोटो : instagram of mp nusrat jahan
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा मजहबे इस्लाम में किसी की जाति जिंदगी में दखल देने की इजाजत नहीं है। जहां तक नुसरत जहां का सवाल है तो वह हमेशा से विवादों में रहती हैं। 

4 of 5
सांसद नुसरत जहां और उलमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा नुसरत जहां के कार्यों को लेकर लोग ऐतराज कर रहे हैं। उसका कारण है उनके काम है, जो एक मुसलमान को शोभा नहीं देते। मजहबे इस्लाम में कुछ ऐसी पाबंदियां हैं, जिन्हें मुसलमान नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौलाना कारी इस्हाक गोरा और दुर्गा के रूप में सांसद नुसरत जहां - फोटो : अमर उजाला
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा इस्लाम में दूसरे धर्म की परंपराओं को अपनाने की मनाही है, लेकिन नुसरत जहां लगातार ऐसे कार्य कर रही हैं जो इस्लाम धर्म के खिलाफ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें