फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच साल से अफेयर, चार माह पहले लव मैरिज; आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, नया खुलासा

Fri, 12 Jun 2026 12:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में हुए शिवकुमार हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को गोली मारी थी। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
Saharanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की की जांच में सामने आया है कि भाई मंजीत के दोस्त रवि ने कार के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। अब तक पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

नौ जून को शामली के खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाना आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिवकुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। 

पत्नी ने अपने भाई, मां, मामा, बहन सहित छह से सात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक शिवकुमार के पिता सलेखचंद ने तहरीर देकर छह लोगों को नामजद कराया था।
विज्ञापन

2 of 9
शिव कुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 जून को पुलिस ने आकांक्षा की मां विमला और मामा कर्मवीर को पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भाई मंजीत के दोस्त रवि कुमार निवासी बनत जिला शामली को शिवदास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी तमंचा, कारतूस आदि असलाह बरामद किया है। 
विज्ञापन

3 of 9
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी मामा कर्मवीर ने बताया कि भांजी आकांक्षा और शिवकुमार के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के होने के कारण परिवार ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन फरवरी 2026 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

4 of 9
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शिवकुमार आकांक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर में रहने लगा। नौ जून को आकांक्षा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान आकांक्षा को घर चलने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कर्मवीर, मंजीत उर्फ आकाश, विमला और रवि ने आपस में सलाह कर आकांक्षा और शिवकुमार को जान से मारने की योजना बनाई। जब आकांक्षा और शिवकुमार कार से लौटने लगे तो आरोपी बाइक से उनके पीछे चल पड़े।
विज्ञापन

6 of 9
शिव कुमार की हत्या की जानकारी देतीं पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में मौका देखकर रवि ने कार की खिड़की के पास पहुंचकर शिवकुमार को देशी तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद सभी भाग गए थे। गोली लगने से शिवकुमार की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

7 of 9
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
बता दें, कि शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए मंगलवार को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपने ममेरे भाई और आकांक्षा के साथ कार से जा रहा था, तभी रास्ते में आकांक्षा के भाई मंजीत व अन्य आरोपियों ने शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

8 of 9
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे आकांक्षा के परिजन नाराज थे। पुलिस ने आकांक्षा के भाई आरोपी मंजीत, परमजीत, मां विमला, मौसम, आदित्य, मामा कर्मवीर व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

 
विज्ञापन

9 of 9
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'गांव के लोग ताना मारते थे जिससे वे तंग आ चुके थे'
पोस्टमार्टम में आया है कि उसकी मौत एक गोली सिर में लगने से हुई थी जो सिर में ही धंसी रह गई थी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि लड़की की मां विमला और मामा कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विमला ने बताया कि गांव के लोग ताना मारते थे जिससे वे तंग आ चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें