फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक कमरा, खौफनाक रात... और मौत का तांडव, यूं उलझी सहारनपुर में पांच मौतों की कहानी; इन सवालों के जवाब बाकी

Thu, 22 Jan 2026 11:18 AM IST
शाहरुख खान विनीत तोमर, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder News: यूपी के सहारपुर जिले के सरसावा में हुई चार हत्या और एक आत्महत्या के मामले में ढेरों सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के जवाब तलाशने जरूरी हैं। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों की नृशंस हत्या करने के बाद संग्रह अमीन अशोक राठी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
1 of 15
saharanpur family murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP News today in Hindi: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में चार लोगों की नृशंस हत्या करने के बाद संग्रह अमीन अशोक राठी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने हर बिंदु पर जांच तेज कर दी है। दैदपुरा निवासी बहनोई जयवीर ने तहरीर देकर बताया कि अशोक ने सोमवार रात मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

उन्हें इस घटना का पता मंगलवार सुबह लगा था। घर का गेट बंद था। दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे तो अंजिता और उसके दोनों बेटे बेड पर, अशोक व उनकी मां विद्यावती चारपाई पर सीधे लेटे मिले थे।
विज्ञापन

2 of 15
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उन तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी है, जिससे हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझ जाए। उनमें से एक बिंदु अनैतिक संबंधों का भी है। इसके लेकर पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। इसके अलावा चर्चा है कि संग्रह अमीन अशोक राठी ने किसी से करीब 35 लाख रुपये किसी को उधार दिए थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 15
इसी सीढ़ी से चढ़कर मकान का दरवाजा खोला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा में हुई चार हत्या और एक आत्महत्या पर ढेरों सवाल
सहारनपुर में रात का अंधेरा, बंद कमरे में चार हत्याएं और एक आत्महत्या। न कोई चश्मदीद न गवाह है, न सीसीटीवी फुटेज और न ही वारदात की स्पष्ट कहानी। सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन पूरी वारदात कयासों पर आकर टिक गई है। पुलिस के साथ-साथ आम आदमी के जेहन में यही कयास है कि अशोक ने ऐसा किया होगा। अशोक ने वैसा किया होगा, लेकिन सबूत कोई नहीं है।

 

4 of 15
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सवालों के जवाब तलाशने हैं जरूरी
सवाल: आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो चार-चार गोली मारी गई।

कयास: पुलिस के साथ-साथ आस पड़ोस के लोग भी मान रहे हैं कि अशोक राठी ने अवसाद की वजह से इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया और खुद गोली मार ली। चार-चार गोली इसलिए मारी गई कि कोई जिंदा न बच सके, लेकिन सबूत कोई नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 15
कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल: अशोक राठी ने सभी की हत्या की और फिर खुद को दो गोली कैसे मार ली।
कयास: अशोक के सीने में एक गोली और दूसरी कनपटी पर लगी मिली। डॉक्टरों का कहना है कि पहले सीने में गोली मारी गई होगी। वह दिल के पास से गुजर कर पसलियों में फंस गई। ऐसे में व्यक्ति कुछ मिनटों तक जिंदा रहता है। इसके बाद अशोक ने दूसरी गोली अपनी कनपटी पर मार ली, लेकिन सबूत कोई नहीं।

 
विज्ञापन

6 of 15
परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद एक-दूसरे से लिपटकर रोते हुए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल: घटनास्थल पर तीन पिस्टल पड़ी मिली, वह कहां से आई।
कयास: अशोक राठी ने पूरी योजना के साथ नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके लिए वह पहले से ही पिस्टल और कारतूस लेकर आया होगा। किससे लेकर आया, इसका सबूत कोई नहीं।

 
विज्ञापन

7 of 15
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल: कुल मिलाकर कमरे में 18 गोलियां चलीं। 16 गोली परिवार के सदस्यों और दो गोली अशोक को लगी थी, फिर भी किसी पड़ोसी को सुनाई नहीं दिया।
कयास: अशोक राठी ने वारदात को तड़के करीब 3 बजे अंजाम दिया। उस समय सभी गहरी नींद में सोए रहते हैं। इस वजह से किसी ने आवाज नहीं सुनीं। दूसरे पहलू पर गौर करें तो पड़ोस में रात के समय 18 गोलियां चलें और किसी को न सुनाई दें, यह संभव ही नहीं।

 

8 of 15
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल : सबसे पहले और सबसे बाद में किसको गोली मारी गई।
कयास: पहले अंजिता और बड़े बेटे को गोली मारी गई। इसके बाद मां के पास आकर गोली मारी और फिर छोटे बेटे को गोली मारी, लेकिन इसका सबूत कोई नहीं।

 

9 of 15
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल: सभी के शव एक ही कमरे में मिले, जो वहीं पर सो रहे थे, जबकि मकान में अन्य कमरे भी खाली थे।
कयास: अशोक अक्सर अलग कमरे में सोता था। उसे हत्याकांड को अंजाम देना था इस वजह उस कमरे में सोया, जहां पर पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन सबूत कोई नहीं।

 

10 of 15
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था। 

 

11 of 15
सरसावा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी, डीएम, एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे अशोक राठी 
पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे।
 

12 of 15
अशोक और उसके परिवार की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।

13 of 15
शवों को लेकर जाती पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।

 

14 of 15
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कमरे के बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे। 

 
विज्ञापन

15 of 15
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें