सहारनपुर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों को झकझोर दिया। कौशिक विहार के लोग पूरी रात नहीं सो पाए। लोग रातभर करवटें बदलते रहे। किसी की भी आंखों में नींद नहीं आई।
विज्ञापन
1 of 11
Saharanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के सहारनपुर के सरसावा कस्बे के कौशिक विहार कॉलोनी में किराए के घर में रह रहे संग्रह अमीन अशोक राठी समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों मौत के बाद कॉलोनीवासी रात भर सो नहीं पाए। इस दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।
घटना के बाद पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। सभी के मन में घटना को लेकर दहशत व्याप्त थी। कॉलोनी में रहने वाली सुमित्रा मुनेश, रीना मीना, विशाल, कुलदीप, सन्नी ने बताया कि इस दर्दनाक मंजर के बाद किसी के भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। लोग रातभर करवटें बदलते रहे।
विज्ञापन
2 of 11
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद घर बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी की भी आंखों में नींद नहीं आई। आंखों के सामने बार-बार वही मंजर आता रहा, जो लोग सोए भी डर के कारण बार-बार हड़बड़ा कर उनकी भी नींद टूटती रही। नए मकान के मुहूर्त के लिए निमंत्रण देने गई अंजिता अगर उस दिन मायके वालों की बात मान लेती तो शायद यह वारदात टल सकती थी।
विज्ञापन
3 of 11
कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद कमरे के बाहर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को दिन के समय भी गलियों में रहा सन्नाटा
योगेंद्र का कहना है कि हमने अपने समय में गरीबी, बीमारी और बड़े हादसे देखे हैं, लेकिन एक आदमी का अपने ही पूरे परिवार को खत्म कर देना कभी नहीं देखा। इस घटना को सोचकर रात भर जागते रहे।
4 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गमजदा बहन व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोना देवी का कहना है कि जिस घर में एक दिन पहले तक चहल-पहल थी, वहां अचानक मौत का सन्नाटा छा गया। इसने सभी को भीतर तक झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
5 of 11
गांव खारीबांस के श्मशान घाट में जलती अशोक के परिवार की चिताएं
- फोटो : ग्रामीण
मीना शर्मा का कहना है कि यह घटना दिल और दिमाग दोनों को हिला देने वाली है। रातभर नींद नहीं आई। बार-बार वही दृश्य आंखों के सामने घूमता रहा।
विज्ञापन
6 of 11
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में इसी कमरे के अंदर मिले पांचों के शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुलदीप का कहना है कि अपने ही मोहल्ले में एक परिवार का इस तरह खत्म हो जाना कभी नहीं सोचा था। ऐसी घटनाएं तो बस सुनी थी अब प्रत्यक्ष देखी तो अंदर तक हिल गए।
विज्ञापन
7 of 11
कौशिक विहार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक अशोक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में चार लोगों की नृशंस हत्या करने के बाद संग्रह अमीन अशोक राठी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने हर बिंदु पर जांच तेज कर दी है।
8 of 11
अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दैदपुरा निवासी बहनोई जयवीर ने तहरीर देकर बताया कि अशोक ने सोमवार रात मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
9 of 11
इसी सीढ़ी से चढ़कर मकान का दरवाजा खोला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें इस घटना का पता मंगलवार सुबह लगा था। घर का गेट बंद था। दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे तो अंजिता और उसके दोनों बेटे बेड पर, अशोक व उनकी मां विद्यावती चारपाई पर सीधे लेटे मिले थे।
10 of 11
सरसावा में घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उन तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी है, जिससे हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझ जाए। उनमें से एक बिंदु अनैतिक संबंधों का भी है। इसके लेकर पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। इसके अलावा चर्चा है कि संग्रह अमीन अशोक राठी ने किसी से करीब 35 लाख रुपये किसी को उधार दिए थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच करने में जुटी है।
सरसावा में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी, डीएम, एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था।