फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 'अल्लाह का शुक्र है...', मसूद ने क्यों कहा ऐसा; दो दिन में कोर्ट कर सकता है सुनवाई

Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में एक से दो दिन में हाईकोर्ट कर सुनवाई सकता है। मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा। सहारनपुर में पांच सितंबर की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित किया था। मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। 
विज्ञापन
1 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है। मामले पर सुनवाई एक से दो दिन में हो सकती है। शनिवार को प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना किसी नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। 

इसके बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं से सलाह करने के बाद हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर रिट दाखिल की गई है। रिट कॉज लिस्ट में आ गई है।
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर सुनवाई एक से दो दिन में होगी। माना जा रहा है कि मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। मस्जिद कमेटी की ओर से दायर रिट में कहा गया है कि मस्जिद को हटाए जाने से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही रिट में वर्शिप एक्ट का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किए जाने को भी महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया। रिट में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट इन सभी बिंदुओं पर सुनवाई करेगा।

 

4 of 8
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद में मिली कुएं जैसी संरचना के बारे में और राज एएसआई खोलेगी। एएसआई अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी। रिपोर्ट सामने आने की बाद ही ठोस स्तर पर कहा जा सकता है कि यह कुआं है या कुछ और। इसके साथ ही निर्माण वर्ष समेत अन्य जानकारी भी सामने आएगी।
विज्ञापन

5 of 8
इमरान मसूद, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर को संभल बनाने की थी साजिश : इमरान मसूद
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुआं निकलने के बाद हमारा दावा और भी पुख्ता होता है। कागजों में मस्जिद दर्ज है। पहले रेहट, कुएं आदि होते थे। वजू के लिए कुएं से पानी निकाला जाता था। सहारनपुर को भी संभल बनाने का इरादा था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
अल्लाह का शुक्र है कि सहारनपुर में नफरत नहीं फैली। हमारे यहां पर हिंदू मुस्लिम नहीं होता है। सभी मिल-जुलकर रहते हैं। रिकॉर्ड और कागजों को दरकिनार किया गया है। इन्हें आप छिपा नहीं सकते हैं। हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
यूट्यूबर ने सीएम योगी पर की अभद्र टिप्प्णी - फोटो : अमर उजाला
महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को मिली जमानत
मस्जिद ध्वस्त किए जाने और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को बुधवार को जमानत मिल गई। एक दिन पहले उन्हें थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने सर्किट हाउस पर हंगामा करने के साथ ही सीएम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बुधवार को मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

 
विज्ञापन

8 of 8
चुनहेटी फाटक के नजदीक डाले गए मस्जिद के मलबे के पास तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूही अंजुम भी पहुंचीं मलबे वाले स्थान पर
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम भी अंबाला रोड पर डाले गए मलबे के स्थान पर पहुंची। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सरकार यही चाहती है। हम सभी को इसमें नहीं फंसना है। उन्होंने लोगों को अपने-अपने घर ईंट ले जाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें