फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: शुक्रवार रात सील करने का आश्वासन, अगली सुबह चलाया बुलडोजर; माहौल भांप किया ये काम

Sun, 06 Sep 2026 11:19 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर नई जानकारी सामने आई है। रातभर प्रशासन की रणनीति चली, शनिवार को साढ़े पांच घंटे में मस्जिद ध्वस्त की गई। इस दौरान परिसर की घेराबंदी की गई थी। पांचों गेट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
1 of 20
Saharanpur Mosque Demolition - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर पुलिस प्रशासन ने रात भर बेहद रणनीति से काम किया। माहौल भांपकर शनिवार तड़के भारी संख्या में फोर्स तैनात कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि एमएलसी शाहनवाज और सांसद चंद्रशेखर का दावा है कि शुक्रवार रात प्रशासन ने केवल सील करने का आश्वासन दिया था और शनिवार सुबह इसे गिरा दिया गया, यह दुखद है।

मस्जिद की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सुबह 7.29 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। प्रशासन इतना सचेत था कि मलबे को शहर के बाहर एक सरकारी जमीन पर भिजवाया जा रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य थी। रात में लोगों को प्रशासन की कार्रवाई का उस समय पता चला जब कलक्ट्रेट के चारों तरफ फोर्स तैनात कर माहौल भांपकर कुछ समय थी फोर्स, तड़के पांच बजे फिर संभाला मोर्चा समय के लिए कम कर दी दी गई। 

 
विज्ञापन

3 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वज्र वाहन से लेकर अग्निशमन वाहन भी खड़े कर दिए गए। पता चलते ही एमएलसी शाहनवाज खान और पार्षद टिंकू अरोड़ा समेत कुछ अन्य लोग पहले कलक्ट्रेट और फिर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे।
 

4 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मस्जिद को केवल सील किया जा रहा है। तब मामला शांत हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर सांसद इमरान मसूद से लेकर पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों की पोस्ट शुरू हो गई थी, जो शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।

 
विज्ञापन

5 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चलते ही प्रशासन ने कुछ फोर्स को इधर-उधर कर दिया, तड़के पांच बजे अचानक फोर्स बढ़ा दी गई। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर पड़ने वाले खनन ऑफिस, रजिस्ट्री कार्यालय, अधिवक्ता चैंबर्स और कोषागार कार्यालय के सामने वाले गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे पहले हटाई मस्जिद की बाहरी दीवार
बुलडोजर से सबसे पहले मस्जिद की बाहरी दीवार को हटाया गया। मस्जिद में किराए पर दिए गए कमरों, डाकघर आदि को बुलडोजर ने एक-एक करके गिराना शुरू किया। पुराना हिस्सा एकदम से भरभराकर गिर गया। 

 
विज्ञापन

7 of 20
कलक्ट्रेट के बाहर खड़े डंपर व बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साइड के हिस्से को हटाने के बाद बुलडोजर ने मस्जिद के सामने की दीवार को हटाने का कार्य शुरू किया। कुछ समय में मस्जिद की बाहरी दीवारों को जेसीबी ने पूरी तरह से गिरा दिया गया। इसके बाद मस्जिद के अंदरूनी हिस्से को धीरे-धीरे हटाया।

8 of 20
कलक्ट्रेट के मेन गेट के बाहर तैनात जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ताओं के चैंबर्स रहे बंद, रजिस्ट्री कार्यालय पर भी रहा सन्नाटा
शनिवार को कार्य दिवस होने के बावजूद अधिवक्ताओं के चैंबर्स बंद रहे। रजिस्ट्री कार्यालय भी बंद रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। आईकार्ड देखने और जांच पड़ताल के बाद ही परिसर में एंट्री दी गई। इसके अलावा जेवी जैन कॉलेज रोड पर कलक्ट्रेट परिसर की दीवार से लगते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
 

9 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डाक कार्यालय से प्रपत्र भी भेजे गए, हो गया था पहले ही खाली
कलक्ट्रेट परिसर में ही डाकघर संचालित हो रहा था। डाकघर के अधिकारियों ने इसे पहले ही खाली कर दिया था, साथ ही दस्तावेजों को सुरक्षित रखवा दिया गया। इसके बाद वाहन के जरिये दस्तावेजों को प्रधान डाकघर में रखवा गया। 

 

10 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें, कि मस्जिद में ही डाकघर किराये पर चल रहा था, जिसका किराया भी मस्जिद प्रबंधन को जमा किया जा रहा था। डाकघर में करीब दस हजार खाते थे और हर दिन औसतन 250 स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री आदि होती थी।

11 of 20
सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद प्रबंधन पक्ष का दावा- बचे थे 22 दिन
मस्जिद के मुतव्वली अधिवक्ता तनवीर अहमद ने बताया कि बेदखली के लिए 22 दिन का समय बचा था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने 16 जुलाई को आदेश दिया था। इसके बाद 24 जुलाई को जिला जज ने मामले पर स्टे दिया। इस हिसाब से हमारे पास आदेश के हिसाब से 22 दिन थे, लेकिन प्रशासन ने इससे पहले ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी।

12 of 20
सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित दो मंजिला मस्जिद को जिला प्रशासन ने शनिवार को ध्वस्त करा दिया। करीब पांच घंटे चले ध्वस्तीकरण में सात बुलडोजर और 12 डंपर लगाए गए। मस्जिद ढहाने के दौरान कलक्ट्रेट के पांचों द्वारों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। तनाव के मद्देनजर आसपास के जिलों से भी फोर्स बुलाई गई थी।

 

13 of 20
सहारनपुर में मस्जिद का ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने शुक्रवार रात में ही कलक्ट्रेट परिसर की घेराबंदी कर फोर्स तैनात कर दी थी। मौके पर पहुंचे एमएलसी शाहनवाज खान, मस्जिद प्रबंधन पक्ष के लोगों और अन्य नेताओं को बताया गया कि मस्जिद को सील किया जा रहा है। 

 

14 of 20
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे डंपर और जेसीबी कलक्ट्रेट में पहुंचने शुरू हो गए। करीब ढाई घंटे बाद साढ़े सात बजे बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दोपहर 12 बजते-बजते 315 वर्ग मीटर में बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। पूरा मलबा भी ढोकर बाहर कर दिया गया। 

 

15 of 20
हाउस अरेस्ट किए गए देहात विधायक आशु मलिक। - फोटो : वीडियो ग्रैब
डीआईजी अभिषेक सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।

16 of 20
हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा - फोटो : पार्टी
मस्जिद प्रकरण को लेकर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर शुक्रवार रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान समेत आधा दर्जन से ज्यादा विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया गया। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सहारनपुर पहुंचेगा। 

17 of 20
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम योगी से की गई थी अवैध कब्जे की शिकायत
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि यह मस्जिद सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई है। शिकायत के बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल हुआ। 16 जुलाई को कोर्ट ने मस्जिद को अवैध करार दे दिया।

 

18 of 20
कलक्ट्रेट मस्जिद का मीटर उतारकर ले जाते विद्तुत कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला जज की अदालत ने खारिज की याचिका
मस्जिद प्रबंधन पक्ष ने फैसले को जिला जज की अदालत में चुनौती दी। दावा किया कि मस्जिद करीब 150 वर्ष पुरानी है और जनवरी 1911 का बिजली बिल बतौर साक्ष्य पेश किया। हालांकि जिला जज की अदालत ने दो सितंबर को याचिका खारिज कर दी। इसके बाद शनिवार को मस्जिद ध्वस्त कर दी गई।

 

19 of 20
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सच्चा सनातनी सौहार्द पसंद होता है। भाजपा सरकार सौहार्द विरोधी है। समाज में वैमनस्यता फैलाती है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मामले में ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि भाजपा के लोगों ने अयोध्या में रामधन की चोरी की है।
विज्ञापन

20 of 20
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मस्जिदों को जल्दबाजी में अवैध बताकर ध्वस्त करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में धार्मिक स्थलों की समान सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। मस्जिदों में रोजाना इबादत के साथ दिन में कई बार सामूहिक नमाज होती है इसलिए धार्मिक स्थलों के मामलों में परंपरा के अनुरूप सम्मान मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें