फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जिंदा रहने है तो रिश्ता खत्म कर दो', मिल रही थी धमकी; प्रेम विवाह करने वाले युवक के कत्ल की पूरी कहानी

Wed, 10 Jun 2026 11:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को पत्नी के सामने मार डाला। मृतक की पत्नी शामली से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने सहारनपुर आई थी। युवती को उसके परिजन लगातार धमकी दे रहे थे। युवती ने दावा किया कि हमलावर उसे भी मारना चाहते थे। उनकी कार चारों तरफ से घेर ली थी, लेकिन किसी तरह वह बच गई।
विज्ञापन
1 of 12
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई आकांक्षा के पति शिवकुमार की हत्या कर दी गई, जिस समय घायल शिवकुमार को जिला अस्पताल लाया गया, तब उसकी पत्नी बिलख-बिलखकर कह रही थी कि उसका घर उजाड़ दिया। आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उसका भाई और परिवार के अन्य लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि जिंदा रहना है तो शिवकुमार के साथ रिश्ता खत्म कर दो। आकांक्षा ने दावा किया कि हमलावर उसे भी मारना चाहते थे। उनकी कार चारों तरफ से घेर ली थी, लेकिन किसी तरह वह बच गई।

शिवकुमार और उसकी पत्नी आकांक्षा एक गांव के रहने वाले हैं। आकांक्षा ने बताया कि 2020 प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही आकांक्षा के मायके के लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और कई बार धमकियां भी दी गई थीं। 

विज्ञापन

2 of 12
शिव कुमार की हत्या की जानकारी देते पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकांक्षा का आरोप है कि उसके परिजन पहले भी दोनों पर हमला कर चुके हैं और लगातार रिश्ते को खत्म करने का दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन भी हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। आकांक्षा का कहना था कि परिवार के लोग ही उसका घर उजाड़ देंगे, यह उसने कभी सोचा भी नहीं था। बस उम्मीद थी कि मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे, लेकिन वह अंदर ही अंदर किस कदर दुश्मनी रख रहे थे, यह पता नहीं था।


 
विज्ञापन

3 of 12
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला अस्पताल में पति की हत्या के बाद रोते हुए आकांक्षा ने हमलावरों को गोली मारने की मांग की है। आकांक्षा का कहना है कि हमलावरों ने जैसे पति को गोली मारी है, उन्हें भी ऐसे ही गोली मारी जाए। दोनों अनुसूचित जाति के थे।

 

4 of 12
शिव कुमार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह-सात थे हमलावर
आकांक्षा ने बताया कि हमलावर अलग-अलग बाइकों पर थे, जिनकी संख्या करीब छह से सात थी। आरोप है कि इनमें भाई मंजीत के अलावा पिता, मां, मामा, बहन, जीजा और भाई के दोस्त शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।
 
विज्ञापन

5 of 12
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन मार्च को एसएसएफ में नौकरी का मिला था नियुक्ति पत्र
आकांक्षा ने बताया कि पति शिवकुमार का तीन मार्च को एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) में नौकरी का नियुक्ति पत्र आया था। हालांकि उन्होंने अब तक तैनाती नहीं ली थी। उसने एमएससी-एलएलबी की पढ़ाई की थी। वह दो भाई हैं। उनमें शिवकुमार बड़ा है, जबकि छोटा भाई अक्षय है।
 
विज्ञापन

6 of 12
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना इलाके में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। कार के शीशे से सटाकर गोली मारी गई। सभी हमलावर बाइक पर आए थे। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पत्नी ने हत्या का आरोप सगे भाई मंजीत और कई अन्य पर लगाया है।
विज्ञापन

7 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक के पिता सलेखचंद की तहरीर पर पुलिस ने आकांक्षा के दो सगे भाई समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज की है। शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय आया था। शिवकुमार ने परीक्षा के लिए स्कार्पियो कार किराए पर ली थी।

8 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा और मामा के बेटे शुभम के साथ कार से घर शामली जा रहा था। परीक्षा केंद्र से करीब 500 मीटर दूर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शहरी पुल के पास भीड़ लगी थी। उनकी कार के आगे ई-रिक्शा खड़ा था।

9 of 12
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान बाइक से आए हमलावर ने कार के शीशे से सटाकर गोली चला दी, जो शिवकुमार के सिर में लगी। गोली लगते ही शिवकुमार खून से लथपथ होकर गिर गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

10 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उन्होंने शिवकुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। 
 

11 of 12
खेड़ी बैरागी गांव में आरोपी पक्ष के घर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुसूचित जाति के एक ही बिरादरी के हैं। विवाह के बाद से परिजन उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते भाई और कई अन्य ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। 
 
विज्ञापन

12 of 12
शिव कुमार की फाइल फोटो, हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। गठित टीम ने देर शाम शामली पहुंचकर दबिश दी लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें