फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक दहशत में सहारनपुर, ये तस्वीरें बयां कर रही मौजूदा हालात

Sun, 11 Jun 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 8
सहारनपुर की लाइव तस्वीरें
सहारनपुर में जातीय हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन लोगों में अभी तक दहशत बनी हुई हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब शनिवार को आला अफसरों समेत कई सौ पुलिसकर्मियों की मौजूदी में प्रदीप चौहान का अंतिम संस्कार हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर में तनाव बरकरार
सहारनपुर के ग्राम आसनवाली निवासी प्रदीप चौहान की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन को एक बार फिर शांति भंग होने की आशंका नजर आई। जिसके चलते पूरे गांव को छावनी बना दिया गया। आरएएफ, आरआरएफ और पुलिस के सभी अधिकारियों को गांव में तैनात कर दिया गया। शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

3 of 8
सहारनपुर की लाइव तस्वीरें
शुक्रवार की रात को प्रदीप की मौत होने की सूचना जैसे ही पुलिस एवं प्रशासन को लगी, तुरंत ही अधिकारियों को पुलिस बल लेकर गांव में भेज दिया गया। जिससे कोई आक्रोशित होकर हिंसक घटना को अंजाम न दे डाले। सुबह तक पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। आसपास के थानाध्यक्षों के नेतृत्व में थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और चप्पे-चप्पे पर निगरानी शुरू कर दी।

4 of 8
सहारनपुर में पुलिसफोर्स तैनात
सड़क और कुछ संवेदनशील क्षेत्र में आरएएफ एवं आरआरएफ को लगा दिया गया। जब प्रदीप का शव गांव में पहुंचा तो पूरी सड़क की नाकाबंदी कर दी गई। आरआरएफ ने सड़क को घेर लिया। कड़ी चौकसी बरती गई।
विज्ञापन

5 of 8
सहारनपुर की लाइव तस्वीरें
जिलाधिकारी पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार बार-बार गांव में जाकर स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे और परिजनों से बात करके सांत्वना देते रहे। प्रदीप के घर के आसपास भी पुलिस की चौकसी रही।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिसकर्मियों की मौजूदी में प्रदीप चौहान का अंतिम संस्कार हुआ
ग्राम आसनवाली में प्रदीप का शव पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। प्रदीप के घर पर पहुंचे भाजपा नेता पूर्व विधायक महावीर राणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को देखते ही युवक भड़क उठे। उनका जमकर विरोध किया और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कह दिया। कुछ ही देर में कांग्रेस विधायक मसदू अख्तर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया भी अंतिम संस्कार के समय शमशान भूमि पर पहुंच गए। लेकिन वहां लोगों उन पर भी जमकर बरसे और खूब खरी खोटी सुनाईं। विरोध बढ़ता देख उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
सहारनपुर की लाइव तस्वीरें
प्रदीप चौहान गांव में अपनी दुकान करता था और 24 मई को भी वह दुकान के लिए सामान लेने सहारनपुर आ रहा था। प्रदीप के बच्चे हैं एक 12 वर्षीय बेटी आयुषि और 10 वर्षीय बेटा आर्यन है।
विज्ञापन

8 of 8
सहारनपुर की लाइव तस्वीरें
परिजनों के अनुसार प्रदीप के पिता जसवीर चौहान लगभग 20 वर्ष पूर्व हरियाणा के अंबाला जिले के ग्राम बांदीहेड़ी गांव से सहारनपुर आए थे। और ग्राम आसनवाली में बस गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें