फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राखी ने पांच माह पहले भी विक्रांत पर चलाई थी गोली, दोहरा हत्याकांड बना हाईप्रोफाइल, सफेदपोश भी निशाने पर

Sun, 03 May 2026 01:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत/सहारनपुर

सार

डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड हाईप्रोफाइल हो गया है, जिसमें नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भले ही पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया हो, लेकिन तीन नए ऐसे बिंदु हैं जिन पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 12
saharanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की अपने साथी भाजपा नेता सुधारस चौहान के साथ मिलकर हत्या करने वाली राखी कश्यप को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। राखी ने पांच महीने पहले भी विक्रांत पर गोली चलाई थी। हालांकि विक्रांत गोली लगने से बच गया था। 

पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर राखी कश्यप ने पति पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी थी, जो पुलिस की जांच में झूठी निकली। प्रयागराज की गोविंदपुरम कॉलोनी निवासी डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की उसकी प्रेमिका राखी कश्यप, भाजपा नेता सुधारस चौहान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सुधारस चौहान ने अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी कश्यप की भी हत्या कर शव सहारनपुर के रजापुर नौगांव स्थित रजबहे में फेंक दिया। बताया गया कि पांच माह पहले राखी कश्यप राज रिसॉर्ट के पास किराए के मकान में रहती थी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब राखी कश्यप और विक्रांत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने राखी की पिस्टल जब्त कर ली, जिसे बाद में कोर्ट के आदेश पर वापस दिया गया।
 

4 of 12
Saharanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दोहरा हत्याकांड बना हाईप्रोफाइल, सफेदपोश भी निशाने पर
डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड हाईप्रोफाइल हो गया है, जिसमें नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भले ही पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया हो, लेकिन तीन नए ऐसे बिंदु हैं जिन पर जांच शुरू हो गई है। खासकर राखी कश्यप के संपर्कों और घटनास्थल से जुड़े पहलुओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में पता चला है कि राखी ने कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये वसूले हैं। इसमें स्थानीय नेता और अधिकारी भी जांच में दायरे में हैं।
विज्ञापन

5 of 12
Saharanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहला बिंदु
पुलिस की जांच में सबसे अहम बिंदु राखी के नेटवर्क को लेकर आया है। राखी ने सुधारस चौहान की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये वसूले थे। अब पता कई अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि राखी किन-किन लोगों के संपर्क में थी, उसका आना-जाना किन जगहों पर था और उसके सबसे करीबी लोग कौन थे। क्योंकि राखी का उठना-बैठना कई प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के साथ था। ऐसे में जांच का दायरा अब कई अधिकारियों और सफेदपोश लोगों तक भी पहुंच सकता है। इससे केस और संवेदनशील हो गया है।

 
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी कपिल चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरा बिंदु
जांच के दायरे में दूसरा बिंदु यह रखा गया है कि बागपत में जिस स्थान पर विक्रांत की हत्या हुई, वहां राखी कश्यप और सुधारस चौहान के अलावा और कौन-कौन मौजूद था। पुलिस को शक है कि इस वारदात में अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है, जो अभी तक सामने नहीं आए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 12
फार्म हाउस की दीवार खून की छींटें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरा बिंदु
तीसरा बिंदु नौगांवा के फार्म हाउस से जुड़ा है, जहां राखी की हत्या हुई थी। पुलिस ने वहां के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि शुरुआती जांच में उसका सीधे तौर पर घटना में शामिल होना सामने नहीं आया, लेकिन उसे अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात के बाद फार्म हाउस पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई। अब पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को मजबूत करने में जुटी है, ताकि इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
 

8 of 12
बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में ) - फोटो : विडियोग्रैब
जांच में आया है कि राखी ने कुछ अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल किया है। उसमें कौन-कौन लोग शामिल है, इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच होगी।
- मयंक पाठक, एसपी देहात

9 of 12
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर चमकती जिंदगी, पोस्ट में पिता के लिए भावुक संदेश
राखी कश्यप के इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट हैं, जिन पर 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं। इन अकाउंट्स को देखने पर उसकी लाइफ स्टाइल, पसंद और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलू सामने आते हैं। इंस्टाग्राम की एक आईडी पर आखिरी पोस्ट में पिता के लिए भावुक संदेश लिखा था।

 

10 of 12
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राखी के तीन इंस्टाग्राम अकाउंट, हजारों फॉलोअर्स और लाइफ स्टाइल पोस्ट
राखी को घूमने-फिरने का काफी शौक था। उसके अकाउंट्स पर अलग-अलग शहरों और धार्मिक स्थलों की तस्वीरें और वीडियो बड़ी संख्या में मौजूद हैं। खास बात यह है कि जब भी किसी धार्मिक स्थल पर जाती थी तो अपने माता-पिता की फोटो साथ रखती थी। उसे भी सोशल मीडिया पर साझा करती थी। इससे उसके परिवार के प्रति लगाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। उसकी 16 अप्रैल को इंस्टाग्राम पोस्ट काफी भावुक थी। इस पोस्ट में उसने पिता के साथ फोटो साझा की थी, जिस पर लव यू पापा लिखा हुआ है।

11 of 12
राखी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ एक भावनात्मक पंक्ति भी साझा की क्यूं रोए हर बात में, बढ़िया जाने दे जो चला गया… क्या लाया था साथ में। राखी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उसकी ग्लैमरस लाइफ स्टाइल भी साफ दिखाई देती है। महंगे कपड़े, घूमने-फिरने और स्टाइलिश अंदाज में खींची गई तस्वीरें और रील्स उसकी प्रोफाइल पर भरी पड़ी हैं। कुछ तस्वीरों में वह पिस्टल के साथ नजर आती है, वहीं कई पोस्ट में रुपयों की गड्डियों के साथ फोटो भी अपलोड की गई हैं। सोशल मीडिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थी। अपने फॉलोअर्स के साथ लगातार जुड़ी रहती थी।

 
विज्ञापन

12 of 12
राखी कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेताओं व अधिकारियों के साथ भी फोटो
सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं के साथ भी उसके फोटो थे। हर कार्यक्रम में उसकी मौजूदगी लगभग तय रहती थी। नेताओं व अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाना यही उसका तरीका था। इसके बाद वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड और हर पोस्ट में खुद को पावरफुल कनेक्शन के साथ जोड़कर दिखाने की कोशिश। सवाल यह है… क्या ये सिर्फ शौक था, या कुछ और।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें