सहारनपुर के बहुचर्चित डूडा कर्मी विक्रांत और राखी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। दोनों हत्याकांड ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और संपत्ति विवाद के चलते अंजाम दिए गए। पहले सुधारस चौहान ने राखी के साथ मिलकर डूडा कर्मी विक्रांत की हत्या की। इसके बाद राज खुलने के डर से दूसरे साथी के साथ मिलकर राखी की भी हत्या कर दी।
सहारनपुर के डूडा कर्मचारी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और संपत्ति विवाद में यह दोहरा हत्याकांड हुआ था। भाजपा नेता सुधारस चौहान ने पहले राखी के साथ मिलकर विक्रांत की हत्या की। फिर राज खुलने के डर से कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को इस बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।
मुख्य आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर पिस्टल, चाकू, हथौड़ा, खून से सनी टीशर्ट, दोनों कार (नेक्सॉन और अल्ट्रोज) और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
2 of 12
राखी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया कि 27 अप्रैल को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रजापुर नौगांवा के रजबहे में जिस युवती का शव मिला था उसकी पहचान बागपत निवासी राखी कश्यप के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले 17 अप्रैल को बड़गांव थाना क्षेत्र के हसनपुर लोटनी गांव के पास नहर में डूडा कर्मी विक्रांत का शव मिला था। जांच के बाद पुलिस ने बागपत निवासी भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान को गिरफ्तार किया।
4 of 12
आरोपियों के पास से बरामद सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि राखी के विक्रांत और सुधारस दोनों से संबंध थे। राखी और विक्रांत के बीच मथुरा स्थित एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। राखी ने सुधारस की भी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर करीब 25 लाख रुपये वसूले थे। आरोपी सुधारस को राखी ने लालच दिया कि अगर वह विक्रांत की हत्या में सहयोग करेगा तो वीडियो नष्ट कर देगी।
विज्ञापन
5 of 12
विक्रांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस तरह की थी विक्रांत की हत्या
एसएसपी के अनुसार, 15 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से विक्रांत को राखी के फ्लैट पर बुलाया गया। वहां पर प्लाॅट के विषय में बातचीत को लेकर उनका विवाद बढ़ गया। विक्रांत ने प्लॉट राखी के नाम पर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
6 of 12
भाजपा नेता सुधारस चौहान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सुधारस और राखी ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली जांघ और दो गोली सीने में मारी गई। हत्याकांड के बाद शव को फ्लैट में बंद कर वहां से चले गए।
दूसरे दिन यानी 16 अप्रैल को राखी और सुधारस ने विक्रांत के शव को कपड़ों में लपेटकर अपनी कार में रखा और बड़गांव थाना क्षेत्र में नहर में लाकर फेंक दिया। फिर दोनों घर चले गए। 24 अप्रैल को विक्रांत के परिजनों ने बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
इसीलिए उतारा राखी को मौत के घाट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विक्रांत की गुमशुदगी के मामले में शक के आधार पर बागपत पुलिस ने राखी से पूछताछ की थी और बाद में छोड़ दिया था। इसके बाद राखी ने सुधारस को धमकी दी थी कि यदि पुलिस ने उसे ज्यादा परेशान किया तो वह विक्रांत की हत्या का राज खोल देगी।
9 of 12
जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर खड़े राखी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रांत की हत्या का राज खुलने के डर से सुधारस ने बागपत निवासी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत राखी को कपिल की कार में लेकर पार्टी के बहाने सहारनपुर पहुंचे। नौगांवा के पास एक फार्म हाउस पर पहले पार्टी की।
10 of 12
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद चर्चा करते कॉलोनी के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसमें तीनों ने शराब पी और फिर राखी पर हथौड़े और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए बिस्तर एवं कपड़ों में लपेटकर रस्सी से बांधा और रजबहे में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि राखी राम निवास समाज सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष भी थी।
11 of 12
बागपत के चौहान एंक्लेव में घर पर जाता भाजपा नेता सुधारस चौहान (लाल घेरे में )
- फोटो : विडियोग्रैब
विक्रांत और राखी का कत्ल करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार
बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका था।