फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत और हाईवे पर जमकर हंगामा, गुस्साए लोगों ने परिचालक को धुना, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
हादसे के बाद परिचालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव के पास डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पति गंभीर रूप से घायल गए। वहीं चालक डंफर छोड़कर भाग गया, जबकि लोगों ने परिचालक को पकड़कर जमकर पीटा। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने परिचालक को भीड़ से बचाया और कोतवाली ले गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम, सीओ ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

3 of 7
हादसे के बाद परिचालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
सिसाना गांव निवासी विष्णु सोमवार को बाइक पर अपनी पत्नी सरला (42) को लेकर महेशपुर चौपड़ा गांव में एक शोक सभा में शामिल होकर लौट रहा था। सिसाना गांव के पास पीछे से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

4 of 7
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगने से महिला बाइक से नीचे गिर गई और डंफर महिला के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। लोगों ने परिचालक विकास निवासी एटा को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। भीड़ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

5 of 7
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। एसडीएम पुलकित गर्ग, सीओ लाइन दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

यह भी पढ़ें: भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर लगते ही कार के उड़े परखच्चे, पलक झपकते ही ढेर हुए दोनों अफसर
विज्ञापन

6 of 7
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक भी लोगों के बीच पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। अधिकारियों को फोन कर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि सिसाना गांव के पास डंफर चालक की गलती से हादसा हुआ है। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम रहा। वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें