परतापुर के दिल्ली देहरादून बाइपास घाट रोड के पास सीएनजी पम्प से गैस भरवा कर गलत साइड से लौट रहा टेम्पो मारुति कार से टकरा गया। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग गई और दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना मंगलवार शाम की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
2 of 4
मौके पर पहुंची पुलिस
इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक टेम्पो चालक बुरी तरह आग में झुलस गया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जली हुई कार की हालत
3 of 4
हादसे में जली कार
हादसे में जली हुई कार की हालत देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि हादसा कितना खतरनाक था।