फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने गर्भवती महिला को घर में बना रखा था बंधक, बाहर जमा थी भारी भीड़, देखें वारदात की तस्वीरें

Wed, 10 Oct 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सपा नेता की बहन के मकान में मंगलवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने धावा बोल दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने दो महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ ने घर को घेर लिया। लोगों ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अंदर बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया हुआ था और बाहर पुलिस तैनात थी लेकिन डकैतों को काबू करने में अफसरों के पसीने छूट गए। देखें वारदात की तस्वीरें:-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के ताज गार्डन का है। पुलिस के अनुसार व्यापारी शाहनवाज की शादी एक साल पहले सपा नेता आदिल सिद्दीकी की बहन आलिया से हुई थी। शाहनवाज की लखीपुरा में जूते की दुकान है। दोपहर करीब 1:30 बजे शाहनवाज घर से दुकान निकला था। तभी नकाबपोश छह बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने आलिया को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी की चाबी छीन ली। करीब 15 मिनट तक घर का सामान खंगाला। इस बीच आलिया की सास नईमा वहां पर पहुंच गई। बदमाशों ने सास को भी बंधक बना लिया। वारदात का विरोध करने पर बदमाश गर्भवती आलिया से मारपीट करने लगे तो सास-बहू का शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक बदमाश हारून निवासी समरगार्डन को दबोच लिया। जबकि अन्य बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस आरोपी हारून को थाने पर ले आई। 
विज्ञापन

मकान में घेर लिए बदमाश

3 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस बीच दो बदमाश भीड़ से बचने के लिए एक मकान में जा घुसे। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने उस मकान को घेर लिया। मकान में एक बुजुर्ग महिला अकेली थी, जिसे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया। लोगों ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाश अंदर से और पब्लिक बाहर से शोर मचा रही थी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी कि अगर सरेंडर नहीं किया तो एनकाउंटर में मारे जाओगे। 

पिस्टल फेंककर बदमाश निकले

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चेतावनी के बाद दो आरोपी हामिद व कासिम निवासी समर गार्डन ने मकान से पहले पिस्टल फेंकी और फिर हाथ ऊपर करके मकान से बाहर आ गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पिस्टल थी। लेकिन कारतूस एक नहीं मिला। आरोपियों ने फरार तीनों साथियों के नाम बताए।
 
विज्ञापन

सटीक रेकी के बाद वारदात 

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक बदमाशों से सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश शाहनवाज के पड़ोसी के यहां पर आता था। उसको जानकारी थी कि शाहनवाज सुबह दुकान पर चला जाता है और घर पर उसकी पत्नी व मां अकेली रहती है। फरार बदमाश शाहनवाज के घर से लूटे दस हजार रुपये और करीब 3.50 लाख के जेवरात ले गए हैं।
 
विज्ञापन

बड़ी घटना होने से बची  

6 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाश अंदर थे और पब्लिक बाहर थी। बदमाश बार बार चिल्ला रहे थे कि हट जाओ, नहीं तो गोलियां चला देंगे। लोगों में दहशत थी। पुलिस भी अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा रही थी। बदमाश पुलिस पर गोली चला देंगे, यह सोचकर कोई उनको पकड़ नहीं पा रहा था। इसकी जानकारी पर सीओ कोतवाली दिनेश शुुक्ल और इंस्पेक्टर रघुराज सिंह फोर्स लेकर पहुंचे। बदमाशों को चेतावनी दी गई, तब जाकर उन्होंने सरेंडर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द करेंगे बरामद

7 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में बदमाशों ने डकैती की वारदात की है। तीन बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। शाहनवाज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। फरार बदमाशों की तलाश जारी है। लुटा हुआ माल भी जल्द बरामद करेंगे। -अखिलेश कुमार, एसएसपी 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें