हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी हाइवे पर शनिवार सुबह खेत में बस पलटने की घटना के बाद घायल श्रद्धालु घंटों तक सीएचसी पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन वहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं मिले। डॉक्टरों की गैर मौजूदगी के चलते सीएचसी पहुंचाए गए सभी घायल घंटों तक उपचार के अभाव में तड़पते रहे। इस पर सीएचसी के अन्य कर्मचारियों ने जैसे-तैसे कर घायलों को उपचार देना शुरू किया। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे के बाद केवल एक डॉक्टर सीएचसी पहुंचे, जिसके बाद घायलों का उपचार शुरू किया गया।