फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा से शुरू हुई 'प्रेमकथा', गोली और 'जहर' पर अंत, पढ़ें कैसे पत्नी ने मार डाला अपना 'फौजी' पति

Tue, 05 Mar 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
meerut fauji murder
देश की हर औरत जहां अपने फौजी पति पर गर्व करती है, उसके शहीद होनें पर गर्व से कहती है कि मेरे पति ने देश के लिए कुर्बानी दी है लेकिन यूपी के मेरठ में एक महिला को अपने फौजी पति पर जरा भी गर्व नहीं था बल्कि वह उसकी जल्द से जल्द मौत की कामना कर रही थी।

जी हां, सेना में तैनात फौजी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके दुश्मन सीमा पर नहीं बल्कि उसके घर में ही मौजूद हैं। उसकी अपनी ही पत्नी ने उसके खिलाफ एक ऐसी साजिश रची कि कई दिन जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आगे देखें कैसे एक पत्नी ने रामकथा से शुरू हुई प्रेमकथा के चक्कर में अपने पति को उतार दिया मौत के घाट :-
विज्ञापन

2 of 10
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
जी हां, रामथा से शुरू हुई प्रेमकथा का ऐसा अंत हो सकता है इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। फौजी और उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। फौजी की पत्नी की धार्मिक कार्यों में रुचि हुई तो वह आस पास होने वाले सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों में जाने लगी। उसकी मुलाकात एक ऐसी महिला से हुई जो अक्सर धार्मिक कार्यों में आती-जाती थी। एक दिन यह महिला अपने बेटे के साथ पूजा पाठ करने पहुंची।बस यहीं से फौजी की मौत की पटकथा लिखनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 10
meerut fauji murder
पुलिस की मानें तो रोहित शर्मा नाम के शख्स की मां रामकथा या धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करने के लिए जाती है। करीब सात-आठ महीने पहले गंगानगर में एक सार्वजनिक स्थल पर रोहित अपनी मां के साथ धार्मिक अनुष्ठान के लिए आया था। जहां पर फौजी की पत्नी बीना भी रामकथा सुनने के लिए पहुंची थी। इस दौरान फौजी की पत्नी की मुलाकात रोहित से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। जहां से प्रेम कथा का सिलसिला दोनों के बीच शुरू हो गया।

4 of 10
arrest - फोटो : अमर उजाला
फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। रोहित शर्मा के साथ प्रेत प्रसंग की खबर फौजी को लग चुकी थी। वह कई बार रोहित को अपनी पत्नी बीना से दूर रहने की धमकी दे चुका था। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को उसकी ही पत्नी के साथ मिलकर जान से मारने के लिए साजिश रची। 
विज्ञापन

5 of 10
meerut fauji murder
महिला, प्रेमी, दोस्त गिरफ्तार 
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है। तीनों आरोपियों को गंगानगर पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
meerut fauji murder
वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि फौजी सुनील चौधरी पांच भाई बहनों में सबसे लाड़ले थे। वह छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। 22 फरवरी को उन्होंने अपने भाई से इस मामले में जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुनील के भाई अनिल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन इसके अगले ही दिन उन्हें गोली मार दी गई। 

 
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
31 मार्च को रिटायर होने वाला था फौजी
फौजी सुनील का 31 मार्च को रिटायरमेंट था। वह पी पॉकेट में ही एक प्लॉट लेना चाहते थे इसके लिए कूछ रकम एक युवक को दे भी दी थी लेकिन किस्मत में कुछ और ही था। पत्नी की प्रेमकहानी ने फौजी के हंसते खेलते परिवार की सारी खुशियां चंद मिनटों में खत्म कर डालीं। इससे पहले कि फौजी का रिटायरमेंट होता, उसकी पत्नी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला करा दिया। वहीं फौजी के परिजनों ने आरोपी पत्नी को सख्त सजा देने की मांग की है। 

8 of 10
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
सेना करेगी बच्चों की देखभाल
इस प्रेमकहानी और हत्या की वारदात के सनसनीखेज खुलासे के बाद सुनील के परिजन उसके घर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन फौजी के दोनों बेटों 13 साल के आदर्श और 11 साल के अर्जुन ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने उन्हें घर से कोई भी सामान ले जाने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार सेना द्वारा दोनों बच्चों को बरेली स्थित आर्मी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। 

9 of 10
meerut police
23 फरवरी की रात फौजी सुनील अपनी पत्नी बीना को घर के गंगानगर के पी पॉकेट में स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।  एक गोली सीने में तो दूसरी सिर में मारी गई थी। गंभीर हालत में फौजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहो से दिल्ली रेफर किया गया। सोमवार सुबह फौजी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

10 of 10
meerut fauji murder
परिजनों ने बताया कि उनके पैतृक गांव डुंगरा जाट बुलंदशहर में शव लाया जाएगा, जहां शव का अंतिम  संस्कार होगा। वारदात के बाद आरोपी बीना ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने लूट के विरोध में उनके पति पर गोली चलाई। इस वारदात का खुलासा कर पत्नी समेत तीनों आरोपियों को बीते शुक्रवार जेल भेजा गया था।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें