फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जांबाज अफसरों के संग मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, बैंककर्मी को गोली मारने वाला भी दबोचा

Tue, 05 Mar 2019 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
meerut police encounter
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बजोट मार्ग पर सोमवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। वहीं पुलिस की ओर से हुई फायरिंग से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। एक बदमाश फरार हो गया। उधर दूसरी मुठभेड़ नौचंदी क्षेत्र में हुई। यहां देर रात पुलिस ने शास्त्रीनगर में सराफ के बेटे को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस ने नौचंदी मैदान में घेर लिया। पकड़ा गया बदमाश शाहवेज उर्फ मूसा पुत्र इरफान निवासी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट निवासी है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए: -
विज्ञापन

2 of 9
meerut police encounter
सोमवार सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिजली बंबा बाईपास स्थित बजोट मार्ग पर कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख चारों बदमाश पैदल ही पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान एक गोली इंस्पेक्टर रघुराज सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

3 of 9
meerut police encounter
अलग-अलग थानों में 19 मामले
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इकराम उर्फ काला निवासी लक्खीपुरा मूल निवास सरधना, इस्लाम उर्फ हकला निवासी सुलेखनगर शामली, सलीम निवासी जाकिर कालोनी लिसाड़ीगेट हैं। लक्खीपुरा निवासी अहसान फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि  तीनों घायलों के पैर में गोली लगी है। तीनों पर लिसाड़ीगेट, इंचौली, खरखौदा, सदर बाजार और परतापुर थाने में लूट, चोरी और पुलिस पर हमले के 19 मामले दर्ज हैं। उनके पास से तीन तमंचे, नौ कारतूस, एक भैंसा बरामद हुआ है। 

4 of 9
meerut police encounter
पशुओं की लूटपाट और चोरी
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि गिरोह का सरगना इकराम है। वह पहले भी पशु चोरी और लूट में जेल जा चुका है। यह गिरोह पशुओं की चोरी, लूट व बंद घरों में चोरी करता था। पशुओं को बुलंदशहर और बागपत की पशु पैठ में बेचते थे। 
विज्ञापन

5 of 9
meerut police encounter
 कबूल कीं ये वारदात
तीन मार्च 2019 को लिसाड़ीगेट से एक भैंसा चोरी किया, परतापुर क्षेत्र से भैंस चोरी की।
27 फरवरी 2018 को जानी में बाइक सवार युवक से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटा।
21 फरवरी 2018 को खरखौदा में किसान के दो पशु चोरी किए।
19 नवंबर 2018 को मोहिउद्दीनपुर में किसान से भैंसा बुग्गी लूटी।
मार्च 2018 में लिसाड़ीगेट में बंद घर में लाखों की चोरी की।
विज्ञापन

6 of 9
meerut police encounter
सुबह भागा, रात को गोली मारकर दबोचा
उधर सेंट्रल मार्केट से सटे शास्त्रीनगर में ज्वेलरी शॉप में लूट और सराफ के बैंक अधिकारी बेटे को गोली मारने वाले एक बदमाश से घटना के 36 घंटे बाद सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि लूट में शामिल जीजा-साले मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए।  
विज्ञापन

7 of 9
meerut police encounter
नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी देवेंद्र वर्मा की ज्वेलरी शॉप पर रविवार को चार बदमाशों ने धावा बोला था। सराफ के बेटे अमित को गोली मार दी थी। भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था। सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात बदमाशों को पुलिस ने नौचंदी मैदान में घेर लिया। पकड़ा गया बदमाश शाहवेज उर्फ मूसा पुत्र इरफान निवासी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट है। फरार दो बदमाश परवेज और बबलू निवासी लिसाड़ी गेट बताए गए। शाहवेज ने बताया कि तीनों ने मिलकर लूट की थी। लूट की वारदात के लिए उन्होंने तीन दिन से रेकी की थी।

8 of 9
meerut police encounter
मुठभेड़ और खुलासे में झोल 
मुठभेड़ नौचंदी मैदान में हुई। जहां से सराफ की दुकान की दूरी एक किलोमीटर है। सवाल है कि 36 घंटे में बदमाश सिर्फ इतनी ही दूर चल सके। चर्चा है कि पुलिस पर इस घटना को खोलने का चौतरफा दबाव था। जिसके चलते पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दर्शाकर वारदात को खुलना बताया है। पुलिस की थ्योरी लोगों के जेहन में नहीं उतर रही। कल तक के चार बदमाश सोमवार को तीन हो गए। गोली भी पिस्टल के बजाय तमंचे से चलना बताया। बाइक भी दूसरी बताई गई। पुलिस की मुठभेड़ और खुलासे में कई झोल हैं।
विज्ञापन

9 of 9
meerut police encounter
कुख्यात परवेज ने मारी थी गोली : इस वारदात का मुख्य आरोपी परवेज बताया गया। आरोपी शाहवेज ने बताया कि परवेज ने पिस्टल निकाली और सराफ देवेंद्र को धमकी दी। तिजोरी खोलते समय सराफ ने अलार्म बजा दिया। अमित दौड़ा तो परवेज ने उसको गोली मारी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें