फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवक समागम के लिए ‘राष्ट्रोदय रथ’ तैयार, देखिए तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रोदय रथ तैयार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अब तक सबसे बड़े स्वयं सेवक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विशाल और भव्य मंच के आगे ‘राष्ट्रोदय रथ’ बनकर तैयार हो चुका है। अब सिर्फ सूर्योदय की थीम पर मंच के बैकग्राउंड की सजावट का काम शेष है। वहीं मैदान में भी व्यवस्थाओं को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राष्ट्रोदय रथ तैयार - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य विशाल मंच होगा। 35 फुट ऊंचे मंच से सरसंघ चालक डा. मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। इस मंच को आगे की तरफ विशाल रथ का आकार दिया गया है, जिसे चार विशालकाय घोड़े खींचते नजर आ रहे हैं। इस रथ को राष्ट्र उदय रथ नाम दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
एडीजी और एसएसपी मंजिल सैनी ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंच के पीछे की बैक ग्राउंड जो कि करीब 70 फुट ऊंचा है, उसकी आकृति सूर्योदय की तरह दी गई है। इसका ढांचा तो कई दिन पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी साज सज्जा का काम बाकी है। संघ परिवार के लोगों का कहना है कि जब मंच बनकर तैयार होगा तो दूर से यह सूर्योदय के पास से दौड़ते हुए रथ जैसा नजर आयेगा।
विज्ञापन

4 of 4
मैदान तैयार - फोटो : अमर उजाला
वहीं ‘राष्ट्रोदय’ की तैयारियों में सैकड़ों स्वयं सेवक रात-दिन जुटे हैं। हर जगह भगवा ध्वज लगाने के साथ ही मैदान में बैठने का स्थान चूना डालकर चिन्हित किया जा चुका है। समागम में सरसंघ चालक का संबोधन सुनने के लिए पूरे मैदान में 250 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाये जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें