फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी लग्जरी कार, भाजपा विधायक की मौत, देखिए- हादसे की भयानक तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
विधायक का फाइल फोटो और ड्राइवर को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर से लखनऊ जा रहे भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में विधायक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो गनर, एक ड्राइवर और एक विधायक का परिचित था।
विज्ञापन

2 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह हादसा यूपी के सीतापुर में बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के लोग सीतापुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रक में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र चौहान लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब विधायक की गाड़ी नेशनल हाईवे पर सीतापुर के कमालपुर थाना इलाके के ककैयापारा इलाके में पहुंची तो बेकाबू हो गई। और फिर...

4 of 6
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू कार डिवाइडर को कूदते हुए दूसरी दिशा में आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि विधायक लोकेन्द्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी के साथ विधायक लोकेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विधायक लोकेंद्र चौहान के अलावा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी का ड्राइवर भी कार के अंदर फंस गया। इस दौरान गाड़ी काटी गई और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें