फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने किया ऐसा हाल, माथा पकड़कर बैठ गए किसान, पश्चिमी यूपी में भारी नुकसान, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2020 10:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यूपी के बागपत में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश से फसलों को नुकसान हुआ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की हवा ने आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दो दिन में जिले में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसने किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
बारिश से फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों, अगेती गेहूं और आलू की फसल के लिए इस बारिश को नुकसानदायक बताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन भी मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

3 of 7
बारिश से सरसो की फसल की नुकसान - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। बृहस्पतिवार देर रात तक बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह बारिश हुई, इसके बाद तेज धूप खिल गई। दोपहर से शाम तक 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक होती रही। बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ।

4 of 7
दो दिन से लगातार हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं तौल केंद्रों पर जलभराव के कारण तौल नहीं हो सकी। चीनी मिलों में नो केन की स्थिति हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि सरसों, गेहूं की अगेती फसल और आलू को भी नुकसान होगा। अगर बारिश और ओलावृष्टि जारी रहेगी तो किसानों को अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

5 of 7
लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई - फोटो : अमर उजाला
कंबलों में लिपटे लोग
तेज हवा और बारिश के कारण शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। हवा से बचाव के लिए लोग चादर ओढ़कर निकले।
विज्ञापन

6 of 7
बारिश का असर - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की बढ़ गई संख्या
मौसम का मिजाज बदलते ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम बदलते ही लोगों को खांसी, नजला और जुकाम की बीमारियों ने घेर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश से फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अधीक्षक विभाष राजपूत ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण लोगों में खांसी, जुकाम की बीमारी फैल रही है। जुकाम और खांसी के मरीज बढ़े हैं। रोजाना चार सौ मरीज आ रहे थे, अब बढ़कर इनकी संख्या पांच सौ तक पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें