फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश व ओलावृष्टि नेे बिगाड़ा किसानों का गणित, खेत में ही भीगी फसल, कई जगह दिन में ही छाया अंधेरा

Sun, 26 Apr 2020 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के कारण खेत में भीगी फसलें - फोटो : amar ujala
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी यूपी में मौसम खराब होने के बाद कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। वहीं इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में देखें कैसे खेत में ही भीग गई किसानों की फसलें :-
विज्ञापन

2 of 7
दिन में ही छाया घना अंधेरा - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में दोपहर को ही घना अंधेरा छा गया। वहीं वहीं धूल भरी आंधियां चलीं। कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शहर समेत पुरकाजी, चरथावल शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, भोपा आदि कस्बों में जबरदस्त बारिश हुई।
विज्ञापन

3 of 7
weather meerut - फोटो : amar ujala
इस मौसम में किसान गेहूं की फसल की कटाई आदि के कार्य में लगे हैं। ऐसे में बहुत से किसानों की फसल कटाई के बाद खेत में ही पड़ी हुई थी। थ्रेसिंग का कार्य बाकी है लेकिन मौसम बिगड़ने के बाद गेहूं खेत में ही भीग गया है।

4 of 7
बारिश के कारण खेत में भरा पानी - फोटो : amar ujala
रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई भारी बारिश से किसानों के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई। इससे किसान काफी मायूस दिखे। यहां तक कि कई किसानों के खेत में पानी भर गया। 
विज्ञापन

5 of 7
घरों को वापस लौट गए मजदूर - फोटो : amar ujala
भौरा कलां व आसपास हुई तेज बारिश के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हुई। बारिश के कारण खेत में कटाई कर रहे किसान और मजदूरों को मजबूरन वापस लौटना पड़ा। तेज हवा से आम का बोर भी गिरा  है।
विज्ञापन

6 of 7
weather meerut - फोटो : amar ujala
बागपत में भी दिन में तेज हवा के साथ बारिश हुई।  इससे सबसे ज्यादा किसानों की मुश्किल बढ़ी है। खेत में काम कर रहे किसानों को गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिन में ही छाया घना अंधेरा - फोटो : amar ujala
बिजनौर में बारिश ने लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन की मदद की लेकिन किसानों का गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया। जिले में मौसम सुबह से ही खराब रहा। कई इलाकों में दिन में ही रात का नजारा दिखा। कुछ जगह बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मंडावर दिन में भी अंधेरा छा गया। यहां भी तेज बारिश के साथ अंधेरा होने के कारण दिन में भी सौर ऊर्जा लाईट जलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें