फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कसीनो पर छापा: अटैची में पैसे लेकर होटल पर बैठता था फाइनेंसर, दस हजार के लेता था 15 हजार

Fri, 11 Apr 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दाैराला में हाईवे पर होटल में चल रहा भाजपा नेता अंकित मोतला का कसीनोपकड़े जाने के बाद पूरी तरह से सुर्खियों में आ गया है। महीनों से चल रहा कसीनो का खेल पुलिस प्रशासन की शह पर चल रहा था।
विज्ञापन
1 of 6
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पैसे कमाने के लालच में कोई यह नहीं देखता है कि काम सही है या गलत। मेरठ में महीनों से चल रहा कसीनो का खेल हर दिन बढ़ता जा रहा था। पहले यहां पांच से दस गाड़ी आती थी। बढ़ते हुए 20 और अब 30 से 40 गाड़ी रोज आती थी। रात-दिन जुआ खेलने का काम चल रहा था। यहां पर हर रोज एक करोड़ से ज्यादा का जुआ चल रहा था। फाइनेंसर पैसे लेकर बैठते थे और 10 हजार के 15 हजार और 15 हजार के 20 हजार रुपये लेते थे।

दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास हाईवे पर राजरानी होटल में चल रहा भाजपा नेता अंकित मोतला का कसीनो पकड़े जाने के बाद पूरी तरह से सुर्खियों में आ गया है। अंकित मोतला भले ही मौके से फरार हो गया हो, लेकिन वहां पर पुलिस ने 31 लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। पिछले कुछ महीनों से यहां पर जुआ बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
माैके पर मिली बोतलें - फोटो : अमर उजाला
दो फाइनेंसर जुआ घर पर आते थे और उन्हें पैसे देते थे। एक फाइनेंस की कुछ माह पहले मौत होने के बाद अब वर्तमान में एक ही फाइनेंसर पैसे कम होने पर देता था। मटौर गांव निवासी एक फाइनेंसर की गाड़ी सीज हुई है और वह वहां पर बैठकर मोटी रकम वसूलता था।

जब जुआ खेलते हुए हारते थे तो फाइनेंसर मौके पर ही बड़े स्तर पर पैसे देते थे। एक रजिस्टर में लेनदेन वर्णित होता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। फाइनेंसर भी गांव से फरार है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंकित मोतला और उसका साथी फरार
दिल्ली देहरादून हार्हवे पर दादरी गांव के पास भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल में पकड़े गए कसीनो के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और उसके साथी तरुण की तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन अभी तक भाजपा नेता पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम बांच को सौंप दी है।

अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को होटल राजरानी पर पहुंचकर देखा तो वहां पर छह गाडिय़ां अभी भी खड़ी हुई हैं। एक रजिस्टर बाहर रखा है, जिसमें कुछ हिसाब लिखा हुआ है। इसके अलावा अंदर के कमरों में समान ऐसे ही बिखरा पड़ा है। आगे की ओर से होटल बंद दिखाई दे रहा है, लेकिन पीछे पार्किग में गाड़ी खड़ी हैं। अंदर समान, चप्पल, जूते, कपड़े, मोबाइल चार्जर, खाने के बर्तन अन्य समान ऐसे ही पड़ा है। 

4 of 6
माैके से बरामद गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले रात में एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम अविनाश और सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल पर छापा मारा था। छापे के दौरान 17 लाख रुपये, 21 लग्जरी गाड़ियां, 35 मोबाइल, ताश की 26 गडडी, कैलकुलेटर बरामद किए थे।

इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर, दादरी चौकी प्रभारी पवन कुमार प्रशिक्षु दरोगा, दो हेड कांस्टेबल, समेत पूरी चौकी लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस की नाक के नीचे हो रहे करोड़ों रुपये के जुए को दौराला पुलिस दबाए बैठी हुई थी। होटल पर दौराला पुलिस ने एक पुलिसकर्मी की डयूटी लगा रखी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: निगम कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पार्षद सहित तीन गिरफ्तार, कर्मचारी हड़ताल पर, बोर्ड बैठक स्थगित
विज्ञापन

5 of 6
फरार हुआ अंकित मोतला। - फोटो : अमर उजाला
अंकित मोतला के पकड़े जाने पर होंगे बड़े खुलासे
अंकित मोतला भाजपा नेताओं से रसूख के चलते वह बड़े स्तर पर कसीनो चला रहा था। सूत्रों का कहना है कि अंकित मोतला के पकड़े जाने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अंकित से आसपास के भी काफी लोग जुड़े हुुए थे, जिससे उसका लेनदेन चलता था।

अंकित को पहले ही भनक लग गई थी, जिस कारण से वह वहां से भाग निकला। देर रात उसने एक वीडियो भी जारी कर अपना बयान दिया था। अभी तक वह इस पूरे प्रकरण से अपने को बचाना चाह रहा है। अंकित मोतला के साथ अन्य कई लोग भी इस कसीनो चलाने में उसका साथ दे रहे थे। गांव के कुछ लोग भी इसमें शमिल हैं। उसके आसपास के भी कई लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा नेताओं के साथ अंकित मोतला। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं के साथ है गठजोड़
भाजपा नेता अंकित मोतला से अपने संबंधों और पार्टी को लेकर बयान दे रहे है, जबकि अंकित मोतला के भाजपा नेताओं से संबध किसी से छिपे नहीं हुए है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल से लेकर अन्य सोशल मीडिया पर अंकित मोतला भाजपा नेताओं के साथ हर जगह पर दिखाई दे रहा है। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सक्रिय रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें