फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए राहुल, प्रियंका बोलीं...हमने भी देखा है ये दुख

Wed, 20 Feb 2019 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका वाड्रा बुधवार को यूपी के शामली जनपद पहुंचे। यहां पुलवामा हमले में शहीद जवान प्रदीप और अमित के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल व प्रियंका ने शामली के रघुनाथ मंदिर में शहीद जवान अमित की तेहरवी में शामिल होकर जवान को श्रद्धांजलि दी और परिवार से बातचीत की। वहीं राहुल और प्रियंका के जनपद में पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जिले भर में  सुरक्षा बढ़ा दी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने कहा कि आज बहुत ही दुख का दिन है। आपके दुख में हम आपके साथ है। इन बेटों ने आज अपनी जान हिंदुस्तान पर कुर्बान की है। राहुल ने कहा कि अमित के पिता की ही तरह हमें दुख भी हैं और शहीद बेटे पर गर्व भी हैं। 

4 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने आगे कहा कि पिता ने अपने बेटे को पढ़ाया और उसे खूब प्यार दिया लेकिन, बेटे ने अपना पूरा प्यार, शरीर और दिल देश को दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को हम कभी भूल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जैसे कि मेरी बहन ने कहा कि इस प्रकार से हमारे पिता के साथ भी यही हुआ था। हम अच्छे से समझते हैं कि आपके दिल में क्या दुख है। आपके दुख में आपके साथ बैठना चाहते हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों को बताना चाहता है कि दुनिया में कोई भी शक्ति ऐसी नहीं है जो इस देश को बांट पाएं, डरा पाएं, और पीछे हटा पाएं। इन्होंने उदाहरण बनकर दुनिया को दिखाया है। 
विज्ञापन

6 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
इसके बाद राहुल ने कहा कि दुख का समय है इसलिए मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं। मैं आप सभी को यही कहना चाहता हूं कि यह सभी का देश है भाईचारे का देश है। यही हिंदुस्तान का मैसेज है।


 
विज्ञापन

7 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
प्रियंका गांधी शहीद अमित की मां का हाथ थामें काफी देर बैठी रहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी फोटो लेनी शुरू की तो उन्होंने कहा कि कृपया समझें, शोक सभा चल रही है। ऐसा न करें। 

 

8 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
शहीद अमित की शोक सभा के बाद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि जो बेटे शहीद हुए हैं, पूरा देश उनका कर्जदार है। वे सबके दिलों में हैं हमने खुद एक तरह से ये दुख देखा है इसलिए हम पूरी तरह से आपका दुख समझ सकते हैं।

9 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
प्रियंका ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आप कभी भी खुद को अकेला समझें। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'उनके प्रति जिन्होंने अपने देश के लिए जीवन दिया, उनके लिए विनम्र श्रद्धांजलि और हमारा आदर।' 
विज्ञापन

10 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
कहा जा रहा है कि शामली से लौटने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका मेरठ का रुख करेंगे। यहां पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए बसा टीकरी के जवान अजय के घर भी जाएंगे और शहीद के परिजनों से मुलाकात कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि देंगे। लेकिन किसी कारणवश राहुल शामली से सीधे ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें