फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका को मेरठ पुलिस ने परतापुर से वापस लौटाया, रोके जाने की बताई ये वजह, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Dec 2019 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Rahul gandhi and Priyanka Gandhi - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के मेरठ पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। उनके काफिले को शहर से बाहर ही रोकने की सारी तैयारियां कर ली गई। शहर परतापुर क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। ताकि दोनों नेता शहर में प्रवेश न कर पाएं। राहुल प्रियंका के यहां पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद  दोनों नेताओं को वापस दिल्ली के लिए लौटा दिया गया। आगे तस्वीरों में देखें कितनी देर तक उनके मेरठ में प्रवेश को लेकर चली गहमा गहमी
विज्ञापन

2 of 7
Rahul gandhi and Priyanka Gandhi - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार को मेरठ के लिए निकले थे लेकिन उनके मेरठ पहुंचने से पहले ही शहर से बाहर पुलिस ने उनके काफिले को रास्ते में ही रोक दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
rahul priyanka - फोटो : अमर उजाला
राहुल और प्रियंका गांधी इनोवा कार में सवार होकर मेरठ पहुंचे थे। प्रियंका गांधी ने जहां काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी वहीं राहुल गांधी सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहने थे इसके ऊपर उन्होंने एक लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ था।

4 of 7
Rahul gandhi and Priyanka Gandhi - फोटो : अमर उजाला
यहां पहुंचने पर पत्रकारों ने राहुल और प्रियंका की कार को चारों ओर से घेर लिया और उनसे नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध और मेरठ में हुई हिंसा को लेकर कई सवाल किए। हालांकि दोनों भाई बहन इन सवालों पर कुछ नहीं बोले। हालांकि राहुल गांधी ने पत्रकारों को धन्यवाद कहकर सवालों पर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

5 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
उधर परतापुर पुलिस से बात करते हुए राहुल ने कहा कि हम केवल तीन ही लोग पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिलने जाएंगे। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान राहुल-प्रियंका कार में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

6 of 7
rahul priyanka - फोटो : अमर उजाला
उधर मेरठ प्रशासन ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मेरठ आगमन से पूर्व इन्हें परतापुर क्षेत्र में एक नोटिस दिया गया। जिसमें बताया गया कि जनपद में धारा 144 लागू है तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यदि आपके आगमन से कानून व्यवस्था संबंधी कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो इसका पूरी जिम्मेदारी आपकी मानी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rahul priyanka - फोटो : अमर उजाला
इस प्रेस नोट में यह भी लिखा गया कि यदि राहुल प्रियंका शांतिपूर्ण ढंग से जनपद आना चाहते हैं तो इस पर प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी किसी अन्य दिन आने की बात कहते हुए खुद ही वापस चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें