फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सुमन का कबूलनामा: क्राइम पेट्रोल देख रची थी साजिश, पुनीत को मारते वक्त हाथ कांपे न कलेजा

Tue, 11 Jun 2024 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
पुनीत का फाइल फोटो व आरोपी सुमन - फोटो : अमर उजाला
इंचौली के धनपुर गांव में छह साल के पुनीत की हत्या की योजना पड़ोसी सुमन यादव ने क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई थी। शराब पीने के बाद उसने प्लानिंग की थी कि फिरोती का पत्र लिखकर फेंक देगी, जिससे उस पर किसी का शक नहीं जाएगा। लेकिन उसने एक गलती कर दी कि वह खुद पत्र लेकर पुनीत के परिजनों के पास चली गई। 

सोमवार को दिनभर चली पूछताछ में सुमन ने कुबूल किया कि उसने योजना के चलते रस्सी भी घर में रख ली थी। पुनीत के पिता ने बेटे की हत्या में चचेरे भाई मनोज पुत्र चरण सिंह और सुमन पत्नी टीटू को नामजद किया है। हालांकि पुलिस को अभी तक मनोज के बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सुमन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुनीत की मां सुप्रभा की रविवार को तबीयत बिगड़ने के कारण शव को पोस्टमार्टम के बाद रात को धनपुर गांव में नहीं ले जाया गया था। शव को गंगानगर में रखा गया। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की रो-रोकर हालत बिगड़ गई। गांव के श्मशान में गोपाल के भांजे चिराग ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम रहीं। 
गांव का हर व्यक्ति सुमन को कोस रहा था। गांव में एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और कई थानों की पुलिस तैनात रही। ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी तोफापुर प्रधान अजय सागर, रामपुर साधो नंगली प्रधान नवीन, धनपुरा प्रधान संजू सैनी ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: Terrorist Attack: एक मिनट तक फायरिंग करते रहे आतंकी, शुक्र है कि जिंदा हैं...! मेरठ के तीन युवकों की आपबीती
विज्ञापन

3 of 4
मेरठ में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मौसी के यहां जाने वाला था पुनीत: परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही मौसी से पुनीत की फोन पर बात हुई थी। पुनीत ने कहा था कि वह बहन के साथ उनके घर आएगा। पुनीत की मौसी रोते हुए बार-बार यही कह रही थी कि काश में पहले ही उसे अपने पास बुला लेती तो यह दिन देखना न पड़ता। 

ये है मामला:धनपुर गांव में रविवार सुबह आठ बजे हेड कांस्टेबल गोपाल का बेटा पुनीत उर्फ डुग्गू घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया। पड़ोस में रहने वाली सुमन यादव (42) पत्नी टीटू यादव ने बताया था कि दस हजार रुपये न देने पर उसने ही पुनीत की हत्या की थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मेरठ में बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिवार से मिले कांग्रेस नेता 
जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला सोमवार को धनपुर गांव पहुंचे। यूसुफ अंसारी, ब्रजराज चौधरी, सुमित विकल, मुस्ताजब चौधरी, फरहान चौधरी आदि ने पुनीत के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें