फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ मेरे प्यारे वतन... तुझ पर मेरठ की माताओं के 100 लाल हुए कुर्बान, ये थे 4 बड़े युद्ध

Fri, 22 Feb 2019 11:20 AM IST
कपिल kapil सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
martyr ajay kumar
भारत मां के दामन को हम चाक नहीं होने देंगे, देश का कोई भी हिस्सा नापाक नहीं होने देंगे। देश को आजादी दिलाने से लेकर सीमा की रखवाली करने तक क्रांति धरा के सपूत हमेशा सीना ताने खड़े रहे हैं। हर युद्ध और हर ऑपरेशन में मेरठ की मांओं ने अपने बेटों की आहुति दी तो वीर नारियों ने अपने मंगलसूत्र कुर्बान किए हैं। बसा टीकरी के अजय कुमार की शहादत के बाद मेरठ से शहीदों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। ऐसे शहीदों और परिवारों को शत-शत नमन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
martyr ajay kumar
15 अगस्त 1947 के बाद देश में सबसे बड़ा युद्ध 1962 में हुआ। इस वार में मेरठ के 12 जवानों-अफसरों ने शहादत देकर साबित कर दिया कि देश को आजादी दिलाने के बाद भी क्रांति धरा के जियालों का खून ठंडा नहीं हुआ है। इसके बाद 1965 के भारत-पाक युद्घ में 19 जवान-अफसर शहीद हुए। 1971 के युद्ध में 20 वीर शहीद हुए। सन् 1986 से 1996 तक ऑपरेशन पवन, मेघदूत और ऑपरेशन रक्षक में 13 से ज्यादा वीरों ने शहादत दी। 1999 के कारगिल युद्ध में छह परिवारों ने अपने लाल देश के लिए कुर्बान कर दिए। इसके बाद से लगातर जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में मेरठ के लाल अपनी शाहदत देते आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
martyr ajay kumar
भारत-चीन युद्ध - 1962
मे. ब्रिज राज सिंह, सूबेदार मुस्तफा खान, नायक विरेंद्र सिंह, नायक धर्मपाल सिंह, ले. नायक धर्मवीर सिंह, सिपाही सोहन लाल, सिपाही वेद राम, सिपाही सुधेश पाल सिंह, सिपाही सूरज मल, पीएनआर राजपाल, सिपाही रघुबीर सिंह, सिपाही शंकर, सिपाही उदयबीर, धर्मपाल सिंह शहीद हुए।

4 of 10
martyr ajay kumar
भारत-पाक युद्ध- 1965
ले. कर्नल एनके गुप्ता, ले. कर्नल सुखबीर सिंह सिरोही, मेजर रनवीर सिंह, से. ले. लक्ष्मण सिंह मोदी, से. ले. पीएस राना, सुब. रघुनाथ सिंह, नायक धर्म सिंह, ले. नायक मगन सिंह, राइफलमैन शिवराज सिंह, सिपाही रोहिताश सिंह, रामेश्वर दयाल, सिपाही बिक्रम सिंह, सिपाही राम दास, सिपाही मोहिंदर सिंह, सिपाही गंगादास, ग्रेनेडियर गुलाम, सिपाही राम पाल सिंह, सिपाही सत्यपाल दत्ता, सिपाही निरमोलक सिंह, सिग्नलमैन किरण सिंह, सिपाही असे, सिपाही जगबीर, पीएनआर शामिद, सिपाही नारायण सिंह, सिपाही बलबीर सिंह, सिपाही रामचंद्र, सिपाही इकबाल सिंह।
विज्ञापन

5 of 10
martyr ajay kumar
भारत-पाक युद्ध 1971
ले. कर्नल प्रभात कुमार, कैप्टन मदन पाल, ले. वीके सहगल, ले. पुष्पेंद्र वैद, नायक सूबेदार मामचंद, हवलदार हरपाल सिंह, लांस नायक अलबेल सिंह, सिपाही रामपाल सिंह, सिपाही राजेंद्र सिंह, सिपाही महेंद्र सिंह, सिपाही सीताराम, सीमेन ओम प्रकाश, सिपाही हुसैन सिंह, सिपाही भोपाल सिंह, सिपाही जय प्रकाश, सिपाही सेवाराम, सिपाही राजबीर सिंह, सिपाही ओमपाल सिंह, पाल सिंह शहीद हुए।
विज्ञापन

6 of 10
martyr ajay kumar
1986 से 1997 तक के ऑपरेशन
सिपाही किशन पाल सिंह, मेजर आरके चतुर्वेदी, सिपाही अजमेर अली, हवलदार कृष्णपाल, सिपाही देवेंद्र कुमार शांतनु सिंह, मेजर अशोक कुमार सहरावत, सुरेंदद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, जबर सिंह, दिरग सिंह, देवेंद्र त्यागी, सुशील कुमार।
विज्ञापन

7 of 10
martyr ajay kumar
कारगिल युद्ध - 1999
मेजर मनोज तलवार, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, लांस नायक सतपाल सिंह, यशवीर सिंह, ग्रेनेडियर जुबैर अहमद।

8 of 10
martyr ajay kumar
मेरठ मंडल के दूसरे जिलों में हुईं शहादत
मेरठ में जहां सौ से ज्यादा शहीद हुए हैं। वहीं बागपत में 56, मुजफ्फरनगर में 41, गाजियाबाद में 74, सहारनपुर में 23 और बुलंदशहर में 90 से ज्यादा जवान-अफसर शहीद हो चुके हैं।

9 of 10
martyr ajay kumar
इन शहीदों को शत-शत नमन
ले. कर्नल महाबीर सिंह (वीर चक्र) पोस्ट इंडिपेंडेंस वॉर 1948, ऑनरी ले. नाग सेन सिंह (वीर चक्र) पोस्ट इंडिपेंडेंस वॉर 1951, मिजोरम- 1966 कैप्टन कतर सिंह
विज्ञापन

10 of 10
शहीद अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
2000 से चलाए जा रहे ऑपरेशन के शहीद 
कर्नल हरेंद्र कुमार सेहरावत, मेजर प्रजेश श्रीवास्तव, सिपाही सत्यपाल सिंह, सिपाही इंदरपाल सिंह, सिपाही अमित कुमार त्यागी, लांस नायक सोनबीर सिंह, लांस नायक देशपाल, पीटीआर रविंदर कुमार, मेजर अमित शर्मा, मेजर शक्ति सिंह शर्मा, सिपाही हरी दत्त कौशिक, नायक सुरेंद्र पाल सिंह, नायक अनिल कुमार, कर्नल एचके सहरावत।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें