शहीद अजय कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए बसा टीकरी में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्या महिलाएं, क्या बच्चे और क्या युवा। सबकी जुबां पर बस यही सवाल थे कि आखिर क्यों नहीं हो रही पत्थरबाजों पर सख्ती। क्यों नहीं हटाई जा रही जम्मू-कश्मीर से धारा 370।