शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पतला गांव स्थित आईटीआई कॉलेज के मैदान में शहीद अजय का अंतिम संस्कार हुआ। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम किया हुआ था। शहीद की चिता के चारों तरफ 10-10 फीट दूरी पर रस्सी बांधी थी, ताकि लोगों की भीड़ अंदर न घुस पाए। डीएम अनिल ढींगरा, डीआईजी अखिलेश कुमार, मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक, जितेंद्र सतवाई, सतवीर त्यागी, संगीत सोम और पूर्व विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य नेता श्रद्धांजलि देने अंदर पहुंचे।