अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
जनरल वीके सिंह पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद अमित के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शहर के टंकी रोड स्थित शमशान घाट पर उन्होंने बातचीत में पुलवामा घटना के बाद देश में उठ रही बदले की आवाज पर कहा कि हिंदुस्तान की जनता इस घटना से दुखी ओर आक्रोशित है। आज हिंदुस्तान की सारी जनता बदला चाहती है, लेकिन बदला लेने को दिमाग से काम लिया जाता है। जज्बात से नहीं। सरकार सख्त कदम उठाएगी लोग थोड़ा धैर्य रखें। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।